भारत में अफगान राजदूत ने दिया इस्तीफा, 25 KG सोने की तस्करी में पकड़े जाने के आरोपों पर क्या कहा?

भारत में अफगानिस्तान की डिपलोमैट जाकिया वारदाक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। शनिवार को उन्होंने व्यक्तिगत हमलों और मानहानि का आरोप लगाते हुए पद से इस्तीफा दे दिया। अफगानिस्तान में तालिबान के अगस्त 2021 में सत्ता में आने के बाद वह भारत में कार्यवाहक राजदूत भी थीं।

अफगान डिप्लोमैट वारदाक को सोने की तस्करी करते गिरफ्तार किया गया था।। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट से 25 किलोग्राम सोने की तस्करी करते पकड़ा गया था। टाइम ऑफ इंडिया ने अपनी एक रिपोर्ट में इसका खुलासा किया था।

afghan ambassador

जकिया वारदाक को तीन साल पहले मुंबई में महावाणिज्य दूत के रूप में भारत भेजा गया था। वह पिछले साल के अंत से नई दिल्ली में कार्यवाहक राजदूत के रूप में काम कर रही थीं। वारदाक ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी पुष्टि की है।

जाकिया वारदाक ने अपने इस्तीफे में कहा है कि बीते साल से उन पर और उनके परिवार और करीबी रिश्तेदारों पर निजी हमले किए जा रहे हैं। इसका उन पर प्रभाव पड़ रहा है। इन आरोपों के बाद उनको अपनी जिम्मेदारी निभाने में परेशानी हो रही है।

जाकिया ने कहा कि उन पर लगे आरोपों से उन्हें बिल्कुल हैरानी नहीं हुई, क्यों कि सार्वजनिक जीवन में इस तरह के हमलों के लिए वह पहले से तैयार थीं। जाकिया ने कहा कि इस तरह के आरोप लगाकर लगातर उनको बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होने कहा कि उन्होंने अपने देश की सेवा की सकारात्मक बदलाव लाने के लिए काम किया। लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देने का कठिन फैसला लिया है।

आपको बता दें कि 25 अप्रैल को DRI के अधिकारियों ने मुंबई एयरपोर्ट पर वारदाक को रोका था और उनकी तलाशी ली थी। इस दौरान अधिकारियों ने 18.6 करोड़ रुपए के मूल्य का 25 किग्रा सोना बरामद किया था। कथित तौर पर वह उसे दुबई से भारत में तस्करी करने की कोशिश कर रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+