VIDEO : रनवे पर फिसला विमान, पायलट की सूझबूझ से ऐसे बची 89 लोगों की जान

नई दिल्ली। म्यांमार नेश्नल एयरलाइंस का एक विमान रविवार को आपात स्थिति में लैंड कराना पड़ा। घटना विमान मांडले अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे की है। विमान का अगला गियर फेल होने के चलते पीछे के पहियों के जरिए विमान लैंड कराना पड़ा। पायलट ने समझदारी दिखाते हुए नोज के सहारे लैंडिंग कराई गई। बता दें कि इस घटना में किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई है। इस विमान में कुल 89 लोग सवार थे।

रनवे पर फिसल गया था विमान

दरअसल एम्ब्रेयर 190 विमान हवाईअड्डे के रनवे पर फिसल गया जिसके चलते विमान को पिछले पहियों के जरिए आपात स्थिति में लैंड कराया गया। एयरलाइन ने बताया कि ये विमान यंगून से रवाना हुआ था और मांडले के करीब था, तभी पायलट सामने के लैंडिंग गियर का प्रयोग करने में असमर्थ हो गया। ऐसे में पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग के प्रोसेस को फॉलो किया और अधिक फ्यूल खर्च कर विमान के वजन को कम किया।

म्यांमार में सप्ताह की दूसरी घटना

म्यांमार में सप्ताह की दूसरी घटना

रनवे को छूने से पहले विमान पिछले पहियों पर उतरा। ये विमान 25 सेकंड के लिए फिसला था और अगर पायलट ने सूझबूझ न दिखाई होती तो दुर्घटना काफी गंभीर हो सकती थी। बता दें कि म्यांमार ने ये एक हफ्ते में इस तरह की दूसरी घटना है।

रूस में आपातकालीन लैंडिंग के वक्त गंभीर दुर्घटना

रूस में आपातकालीन लैंडिंग के वक्त गंभीर दुर्घटना

हाल ही में रूस के मॉस्को एयरपोर्ट पर विमान हादसे में 41 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई थी। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल थे। यह हादसा उस वक्त हुआ जब विमान आपातकालीन लैंडिंग कर रहा था, इस दौरान इसमे आग लग गई, आग इतनी भीषण थी की लोगों को विमान से बाहर निकलने का भी मौका नहीं मिला और 41 लोगों की दर्दनाक मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें- जानिए महाराष्ट्र की भिवंडी लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+