'तीन टॉप खिलाड़ियों ने लंदन में बनाए संबंध', पोर्न स्टार के खुलासे से हड़कंप, राज जानने पत्नियों ने किया मैसेज

एडल्ट स्टार शोना रिवर ने कहा कि, उसके खुलासे के बाद उसके इंस्टाग्राम पर कई खिलाड़ियों की पत्नियों और गर्लफ्रेंड्स के मैसेज आए थे, जिसमें उन्होंने मुझसे कई तरह के सवाल पूछे थे।

लंदन, जनवरी 29: हंगरी की पोर्न स्टार ने दावा किया है कि, तीन प्रसिद्ध खिलाड़ियों ने एक होटल में उनके साथ संबंध बनाए हैं, जिसके बाद ब्रिटेन के फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड में हड़कंप मच गया है। दावा करने वाली पोर्न स्टार का नाम शोना रिवर है और शोना ने दावा किया है कि, तीन टॉप खिलाड़ियों ने उनके साथ रात बिताई है और इस घटना के खुलासे के बाद कई खिलाड़ियों की पत्नियों और गर्लफ्रेंड्स ने उन्हें मैसेज भेजा है।

पॉर्न स्टार का खुलासा

पॉर्न स्टार का खुलासा

हंगरी की पोर्न स्टार शोना रिवर के इस खुलासे के बाद फुटबॉल की दुनिया में खलबली मच गई है और मैनचेस्टर यूनाइटेड फुटबॉल क्लब, जो दुनिया की प्रसिद्ध फुटबॉल क्लब है, उसके तीन टॉप खिलाड़ियों पर ऐसे आरोप लगना सनसनीखेज है। एडल्ट स्टार शोना रिवर ने कहा है कि, अप्रैल 2021 में लंदन के एक होटल में तीन खिलाड़ियों ने उसके साथ रात गुजारी थी।

इंटरव्यू में सनसनीखेज दावा

इंटरव्यू में सनसनीखेज दावा

एडल्ट स्टार शोना रिवर ने एक इंटरव्यू के दौरान कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं और पोर्न स्टार के साथ खिलाड़ियों के 'अवैध संबंध' को लेकर कई राजफाश किए हैं। हाल ही में दिए गये इंटर्व्यू में शोना रिवर ने कहा है कि, उसने अप्रैल 2021 में कई टॉप खिलाड़ियों को एस्कॉर्ट सर्विस उपलब्ध करवाई है। वहीं, शोना रिवर ने कहा कि, कई खिलाड़ियों की पत्नियों ने उन्हें मैसेज किया था और अपने पतियों और बॉयफ्रेंड को लेकर सच्चाई जाननी चाही थी।

'क्या मेरा प्रेमी तुम्हारे साथ था'

'क्या मेरा प्रेमी तुम्हारे साथ था'

एडल्ट स्टार शोना रिवर ने कहा कि, उसके खुलासे के बाद उसके इंस्टाग्राम पर कई खिलाड़ियों की पत्नियों और गर्लफ्रेंड्स के मैसेज आए थे, जिसमें उन्होंने मुझसे कई तरह के सवाल पूछे थे। एक लड़की ने मैसेज करके पूछा था कि, 'मेरा बॉयफ्रेंड मैनचेस्टर यूनाइटेड में है और मैं जानना चाह रही हूं, कि क्या वो भी तुम्हारे साथ था'। एडल्ट स्टार ने शोना रिवर ने डेली स्टार से बातचीत के दौरान कहा कि, ''ये काफी अजीब था''।

कौन है पोर्न स्टार शोना रिवर

कौन है पोर्न स्टार शोना रिवर

आपको बता दें कि, शोना रिवर हंगरी की रहने वाली हैं और उन्होंने पांच साल पहले पोर्न इंडस्ट्री में कदम रखा है और पोर्न इंडस्ट्री में उनका काफी बड़ा नाम हो चुका है। पोर्न उद्योग में आने से पहले शोना रिवर एक इंजीनियरिंग की छात्रा थीं और उन्होंने अपने खुलासे से फुटबॉल की दुनिया में खलबली मचा दी है। हालांकि, शोना रिवर ने किसी भी खिलाड़ी का नाम नहीं लिया है।

नहीं बताया खिलाड़ियों का नाम

नहीं बताया खिलाड़ियों का नाम

पोर्न स्टार शोना रिवर से इंटरव्यू के दौरान उन खिलाड़ियों के नाम पूछे गये थे, जिन्होंने शोना के साथ रात बिताई थी, लेकिन शोना रिवर ने किसी भी खिलाड़ी का नाम बताने से इनकार कर दिया। 29 साल की शोना रिवर ने खिलाड़ियों का नाम बताने से इनकार करते हुए कहा कि, वो उन्हें शर्मिंदा नहीं करना चाहती हैं।

पिज्जा के लिए लिए 16 हजार

पिज्जा के लिए लिए 16 हजार

एडल्ट स्टार शोना रिवर ने इंटव्यू के दौरान खिलाड़ियों को लेकर कई बातें कहीं हैं। शोना रिवर ने कहा कि, एक खिलाड़ी ने उनकी फीस से 16 हजार रुपये ले लिए थे और इस बारे में उसे कोई जानकारी नहीं थी। लेकिन, जब उसने उस खिलाड़ी से पूछा, क्या उसने 16 हजार रुपये लिए हैं, तो उसने कहा था कि, 'सॉरी, मैंने अपने दोस्तों के लिए पिज्जा ऑर्डर करने के लिए ऐसा किया था'। शोना रिवर ने आगे खुलासा किया कि, सभी खिलाड़ी अलग अलग तरह के थे। पॉडकास्ट में शोना रिवर ने कहा कि, 'वो काफी प्रसिद्ध हैं और वो सिर्फ आपके साथ रात बिताना चाहते हैं, ना कि वो आपके साथ डेट पर जाना चाहते हैं।'

''उनमें काफी ज्यादा इगो है''

''उनमें काफी ज्यादा इगो है''

एडल्ट स्टार शोना रिवर ने कहा कि, उन खिलाड़ियों के पास अथाह पैसा है और वो सिर्फ 'आनंद' उठाना चाहते हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि, वो उदार हैं, हां उन्होंने काफी पैसा कमाया है। रिवर ने डेली स्टार को यह भी बताया कि वह पोर्न के बजाय एस्कॉर्ट करना पसंद करती हैं। शोना रिवर ने कहा कि, फुटबॉलर्स के पास काफी ज्यादा इगो है, क्योंकि वो काफी ज्यादा प्रसिद्ध हैं। उन्होंने कहा कि, वो अपनी तारीफ खुद कर रहे थे और अपने आप को 'हॉट' बता रहे थे। शोना रिवर ने कहा कि, फुटबॉलर्स ये समझने को तैयार नहीं थे, कि मैं सिर्फ एक सर्विस दे रही हूं और मेरे सामने कोई हॉट है या नहीं, इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है।

लंदन में बसने की है प्लानिंग

लंदन में बसने की है प्लानिंग

हंगरी की रहने वाली 29 साल की एडल्ट स्टार शोना रिवर बहुत जल्द लंदन में बसने की प्लानिंग कर रही हैं और वो एक ऑनलाइन वेबसाइट से भी पैसे कमाती हैं। शोना रिवर के इंस्टाग्राम पर एक लाख 62 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं और उनका कहना है कि, एस्कॉर्ट्स के दौरान कई लोग उन्हें काफी इज्जत देते हैं और यह पोर्न से काफी अलग है। उन्होंने कहा कि, पोर्न के दौरान आपको कैमरे के सामने चीजें करनी पड़ती हैं, जबकि एस्कॉर्ट सर्विस के दौरान कई लोग मुझे राजकुमारी की तरफ व्यवहार करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+