नवजात शिशु में भी नशे की लत ! इस देश में 5 साल के भीतर मिले 1100 नए Addicted Baby, बढ़ी टेंशन

नवजात शिशुओं में नशे की लत की बात भारत में आश्चर्य से कम नहीं लगती। लेकिन दुनिया के दूसरे देशों के लिए ये एक भयावह सच है।

Addicted Scots Babies

Addicted Scots Babies: बच्चे में नशे की लत होने की बात किसी आश्चर्य से कम नहीं है। लेकिन ये हकीकत है। अमेरिका के बाद स्कॉटलैंड में इस तरह के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 5 वर्षों में बीमारी Neonatal Abstinence Syndrome (NAS) का जो डेटा सामने आया है वो बेहद चौंकाने वाला है। अमेरिका में तो स्थित इसे भी अधिक गंभीर है। यहां पिछले 10 सालों में अमेरिका में 1,30,000 बच्चे ड्रग्स एडिक्शन के साथ पैदा हुए थे। नया आंकड़ा स्कॉटलैंड का है। जो पिछले पांच वर्षों में नशे की लत के साथ पैदा होने वाले शिशुओं की आगामी समय समस्या बढ़ने की ओर इशारा करता है।

अमेरिका में स्थिति गंभीर

अमेरिका में स्थिति गंभीर

शायद से किसी ने नहीं सुना होगा कि कोई नवजात बच्चा ड्रग्स का आदी हो? भारत में ये बात मजाक सी लगती है। लेकिन दुनिया को कई देशों के लिए ये हकीकत है। पिछले 10 वर्षों के अमेरिका ने इसको लेकर जो आंकड़ा जारी किया उसने दुनिया का चौं का दिया था। दरअसल, यहां 10 साल के भीतर 1,30,000 बच्चे ड्रग्स एडिक्शन के साथ पैदा हो चुके हैं।

स्कॉटलैंड का नया डेटा

स्कॉटलैंड का नया डेटा

अमेरिका बाद स्कॉटलैंड में नवजात के नशे की लत से टेंशन बढ़ गई है। यहां इस बीमारी को लेकर चौकाने वाला डेटा आया है। स्कॉटलैंड में 2017 से नशीली दवाओं निर्भर रहने वाले 1,123 बच्चे पैदा हुए हैं। स्कॉटलैंड में स्कॉटिश लिबरल डेमोक्रेट्स के सांसद एलेक्स कोल हैमिल्टन ने इस स्थिति को डराने वाला बताया है। उन्होंने कहा है कि किसी भी नवजात शिशु के लिए जीवन में शायद इससे बुरी शुरुआत नहीं हो सकती है।

5 साल में 1,100 से अधिक एडिक्ट शिशु

5 साल में 1,100 से अधिक एडिक्ट शिशु

स्कॉटलैंड के सूचना की स्वतंत्रता कानून के जरिए मांगी गई सूचना के तहत ड्रग डेथ टास्कफोर्स के नए आंकड़े सामने आए हैं। नए आंकड़ों से पता चलता है कि 2017 से स्कॉटलैंड में 1,123 बच्चे इस स्थिति के साथ पैदा हुए हैं। 2022- 23 में अब तक कुल 147 ऐसे जन्म दर्ज किए गए हैं, जो 2021- 22 में 209 से कम है, जबकि 161 2020- 21 में, 2019- 20 में 164, 2018- 19 में 199 और 2017- 18 में 243 दर्ज किए गए। ये सूचना स्कॉटलैंड के राजनीतिक दल स्कॉटिश लिबरल डेमोक्रेट्स ने मांगी थी।

ये होते हैं लक्षण

ये होते हैं लक्षण

ड्रग डेथ टास्कफोर्स की रिपोर्ट के अनुसार, स्कॉटलैंड के एनएचएस लोथियन में NAS के पांच वर्षों में सबसे अधिक 609 मामले सामने आए। ग्रेटर ग्लासगो और क्लाइड में 183 और ग्रैम्पियन में 156 दर्ज किए। शिशुओं में एनएएस के लक्षण गर्भावस्था के दौरान मां से उसके भ्रूण तक जाने वाले रक्त के कारण होते हैं। जिन शिशुओं में ये लक्षण पाए जाते हैं उनमें कांपने, ओवर एक्टिविटी, धब्बेदार त्वचा और तेज आवाज में रोने जैसे लक्षण पाए जाते हैं।

नवजात में नशे की लत क्यों?

नवजात में नशे की लत क्यों?

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपने खान पान का विशेष ध्यान रखना होता है। थोड़ी भी लापरवाही का असर पेड में पल रहे शिशु पर हो सकता है। मां का खान- पान का सीधा असर बच्चे पर होता है। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं से नशीले पदार्थों का सेवन बंद करने की सलाह दी जाती है। लेकिन जो महिलाएं इस स्थिति में मादक पदार्थों का सेवन करती हैं, उनसे जन्म लेने वाले शिशुओं में मादक पदार्थों की लत के लक्षण दिखते हैं।

Recommended Video

      Science News: जानें जन्म के कितने समय बाद आपकी बातें समझने लगता है बच्चा ? | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+