अब एडल्ट इंडस्ट्री से आई बुरी खबर, फेमस एक्ट्रेस डाहलिया स्काई का निधन, इस पहेली में उलझी पुलिस

नई दिल्ली, 17 जुलाई: पिछले एक साल से हॉलीवुड से लगातार बुरी खबरें सामने आ रही हैं, जहां सीन कॉनेरी, जैक गलीफियनकिस समेत कई हस्तियों का निधन हुआ। अब एडल्ट इंडस्ट्री को भी एक बड़ा झटका लगा है, जहां फेमस पोर्न स्टार डाहलिया स्काई की मौत हो गई। उनका शव कार में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस को अभी तक ये समझ नहीं आ रहा कि ये हत्या का मामला है या फिर आत्महत्या का। फिलहाल एक टीम मामले की जांच कर रही है।

31 साल में छोड़ी दुनिया

31 साल में छोड़ी दुनिया

डाहलिया की उम्र अभी 31 साल ही थी। साथ ही वो ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित थीं। इसके इलाज के दौरान वो डिप्रेशन में भी चली गईं। अमेरिकी मीडिया के मुताबिक 30 जून को लॉस एंजिल्स के सैन फर्नांडो घाटी में एक अज्ञात कार खड़ी मिली। जिसके अंदर एक लड़की की लाश थी। इस पर स्थानीय लोगों ने LAPD को खबर दी। जांच में पता चला कि मृतक युवती पोर्न स्टार डाहलिया है।

शरीर पर गोली के निशान

शरीर पर गोली के निशान

पुलिस को एक्ट्रेस के शरीर पर गोली का निशान मिला है। उनके करीबियों के मुताबिक वो डिप्रेशन से जूझ रही थीं, ऐसे में हो सकता है कि उन्होंने खुद को गोली मार ली हो। पुलिस को भी प्रारंभिक जांच में ऐसा ही लग रहा, लेकिन अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जिस वजह से आत्महत्या के साथ हत्या के एंगल से भी मामले की जांच की जा रही है।

600 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

600 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

एडल्ट इंडस्ट्री में उनके साथियों ने बताया कि उन्होंने 600 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था, लेकिन कैंसर होने के बाद वो टूट सी गई थीं। बीमारी से पहले वो हमेशा हंसती रहती थीं, लेकिन जब से उनका इलाज शुरू हुआ तब से वो हंसी कहीं गायब हो गई। उनके कई करीबियों ने उनकी मदद करने की सोची, लेकिन वो कामयाब नहीं हुए।

ये है असली नाम

ये है असली नाम

वहीं डाहलिया का असली नाम बेली ब्लू था। 2010 के दौर में उन्होंने एडल्ट इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की। जब उनकी फिल्में थोड़ी चलने लगीं, तो उन्होंने अपना नाम बदलकर डाहलिया स्काई कर लिया। वो एक बार परफॉर्मर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+