अब ब्रिटेन के इस शहर को पान की पीक से गंदा करने लगे भारतीय
लंदन। अभी तक तो आपको भारत के किसी शहर और यहां की गलियों और सरकार ऑफिसों की दिवारें पान की पीक से लाल रंग की नजर आती थीं लेकिन अब हो सकता है कि आप जब ब्रिटेन के लीसेस्टर शहर में जाएं तो ऐसा ही नजारा आम बात हो जाए।

ब्रिटेन का यह शहर जहां पर भारतीयों की एक बड़ी आबादी रहती है, वह अब फुटपाथों के गंदे होने से परेशान है। यहां के कई सार्वजनिक स्थलों पर पान की पीक नजर आने लगी हैं।
कई शिकायतें मिलने के बाद अब लीसेस्टर में पान खाकर थूकने वाले भारतीयों के खिलाफ कार्रवाई की योजना बनाई जा रही है।
गुटखे से दिवारों को रंगने वाले अजब-गजब चित्रकार
यहां रहने वाले भारतीय लोग जमकर पान खाते हैं लेकिन अब काउंसिल को लगने लगा है कि निवासियों की पान की पीक थूकने की आदत हद से ज्यादा बढ़ गयी है।
लेसिस्टर सिटी काउंसिल के अधिकारी सार्वजनिक स्थल संरक्षण आदेश यानी पीएसपीओ लाने पर विचार कर रहे हैं ताकि मेल्टन रोड और बेलग्रेव रोड पर लोगों को पीक थूकने से रोक सकें।
इन दोनों सड़कों को स्थानीय लोग 'गोल्डन माइल' के नाम से जानते हैं, क्योंकि यहां गुजराती मूल के उद्योगपतियों की गहनों की दुकानें कतार से सजी हुई हैं।
'लेसिस्टर मरक्यूरी' के अनुसार, स्थानीय व्यापारी और निवासी पान की पीक से फुटपाथ गंदा होने के कारण बहुत दुखी हैं। स्थानीय निकाय के प्रवक्ता का कहना है कि उन्हें समस्या की जानकारी है।
इसके कारण गंदगी फैलती है और वह देखने में भी खराब लगता है। इससे निपटने के लिए वे नया कानून बना रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications