China: बिना सेफ्टी बेल्ट पहने पति के साथ स्टंट कर रही थी महिला, 30 फीट की ऊंचाई पर फिसला हाथ, मौत
एक अधिकारी ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं। जो कंपनी ये शो करवा रही थी, उस पर 2021 में बिना इजाजत प्रोग्राम ऑर्गेनाइज कराने के लिए जुर्माना लग चुका है। लापरवाही को लेकर पहले भी कंपनी पर कई सवाल उठ चुके हैं।

एक चीनी एक्रोबैट महिला की एरियल सिल्क्स परफॉर्मेंस के दौरान गिरने से मौत हो गई। यह हादसा बीते 15 अप्रैल की है। इस घटना का वीडियो अब ट्विटर पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला सन अपने पति झांग के साथ हवा में कलाबाजी करती दिख रही है।
इसी बीच महिला एक्रोबैट का अचानक हाथ छूट जाता है और वो 30 फीट नीचे स्टेज पर गिर जाती है। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला की उम्र 37 साल थी। वह पति के साथ चीन के सेंट्रल अनहुई प्रांत के होउगाओ गांव में परफॉर्मेंस दे रही थी।
परफॉर्मेंस के दौरान युगल एक केबल के सहारे स्टेज से 30 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे। इस दौरान महिला अपने पति की गर्दन पकड़ कर कलाबाजी कर रही थी लेकिन अचानक उसका हाथ छूट गया। उसके साथी ने पैरों से उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह नाकाम रहा।
इसके बाद उसे सीधे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उस महिला को मृत घोषित कर दिया। न्यूज वेबसाइट द पेपर ने बताया कि वह अपने पीछे दो बच्चे छोड़ गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला ने सेफ्टी बेल्ट नहीं पहना था।
द पेपर के अनुसार, सन और झांग ने कई वर्षों से काम कर रहे हैं और बिना सेफ्टी बेल्ट के उन्होंने एक साथ कई स्टंट किए हैं। वेबसाइट द पेपर के मुताबिक कलाबाजी करने से पहले पति-पत्नी के बीच सेफ्टी लाइन को लेकर बहस हुई थी।
परफॉर्मेंस के दौरान अच्छा दिखने के लिए सन ने सेफ्टी लाइन पहनने से मना कर दिया था। हालांकि यांग्जी इवनिंग न्यूज के मुताबिक, पति ने अपनी पत्नी से लड़ाई से इनकार किया है। पति ने कहा कि उसका सन के साथ काफी अच्छा रिश्ता था और उनकी कभी लड़ाई नहीं हुई।
जिस कंपनी से ये दोनों एक्रोबेट जुड़े हुए थे उस पर पहले भी कई बार सुरक्षा मानकों की अनदेखी के आरोप लग चुके हैं। 2021 में उसपर जुर्माना भी लगाया गया था।
A lot of discussions on Chinese socials today about the fatal accident that happened last night in Suzhou during a live acrobatic show. The female performer did not wear safety lines and she fell. She was rushed to hospital but passed away. (video end cut due to shocking content) pic.twitter.com/l5DCf0ilN1
— Manya Koetse (@manyapan) April 16, 2023












Click it and Unblock the Notifications