ब्लॉग: इस हिसाब से तो हर शादी 'लव जिहाद' है

प्रतीकात्मक तस्वीर
AFP/Getty Images
प्रतीकात्मक तस्वीर

केरल के शफ़ीक जहां और हादिया उर्फ़ अखिला की शादी कहीं लव जिहाद तो नहीं? हो सकता है कि हो. मुझे इंतज़ार है किसी ऐसी शादी का जहां पर दुल्हन मुसलमान हो और दूल्हा हिंदू. फिर कोई कहे कि यह भी लव जिहाद है कि एक मुसलमान लड़की ने एक हिंदू लड़के को अपने चंगुल में फंसाकर उसे आतंकवादी बनाने की कोशिश की.

यह तो आप जानते ही हैं कि अरबी के शब्द 'जिहाद' का वही मतलब है जो हिंदी में 'संघर्ष' का है. जिहाद हो या संघर्ष, दोनों के मानने वाले कहते हैं कि ये बुराई पर अच्छाई की जीत की कोशिश है. इस ऐतबार से तो हिंदू-मुस्लिम झगड़े से अलग हर शादी ही लव जिहाद है.

पहले 'लव' शादी करवाता है और फिर मियां-बीवी के बीच 'जिहाद' शुरू हो जाता है. खान-पान, रिश्तेदार, बच्चों का भविष्य, एक-दूसरे पर शक, अक्सर बिना शक ही शक... मानो हर शादी की शुरुआत 'लव' और दि एंड 'जिहाद' पर ही होता है. और फिर जीवन भर अच्छाई या बुराई की जंग चलती रहती है. मगर इस बीच बच्चों की तादाद भी जाने क्यों बढ़ती जाती है.

'क्या भारत, क्या पाक, हम सब रंगभेदी हैं'

'ये रमज़ान कबाड़ी तो बहुत चालाक निकला'

दुल्हन
Reuters
दुल्हन

लव जिहाद का इतिहास

लव जिहाद का इतिहास आज का थोड़े ही है, इससे तो हर बालक बचपन में ही परिचित हो जाता है. जब दादी या नानी अम्मा कहानी सुनाती हैं कि एक था राजा, उसने सुना कि साथ वाली रियासत की राजकुमारी बहुत ख़बूसूरत है. उसने रिश्ता भेजा, मगर राजकुमारी के बाप ने कमज़ात होने की वजह से रिश्ता स्वीकार नहीं किया. बस फिर क्या था, रिश्ता भेजने वाले राजा ने आव देखा न ताव, पड़ोसी राजा पर आक्रमण कर दिया. राजकुमारी को उठाकर ले गया और फिर ज़बरदस्ती सात फेरे ले लिए.

और फिर हम पढ़ते हैं अकबर बादशाह की कहानी जिसने जोधा बाई से शादी की ताकि अपनी सल्तनत में आतंकवाद की आग भड़क जाए. मगर उस ज़माने के राजपूत सयाने थे जो ख़ून के घूंट पीकर रह गए और ये हिसाब उन्होंने पांच सौ साल बाद उभरने वाले लव जिहाद आंदोलन वालों पर चुकता करने के लिए छोड़ दिया.

बात यह है कि किसी लड़की की ज़बरदस्ती शादी भले सिंध में हो या हिंद में, ज़बरदस्ती की शादी ही कहलाएगी. फिर चाहे वह हिंदू करे या मुसलमान. जब यह बात एक बार तय हो गई तो फिर कानून के हिसाब से निपटिए. इसे सियासत का रोग काहे को बनाते हैं? और मुद्दे ख़त्म हो गए क्या?

प्रेमी जोड़ा
AFP
प्रेमी जोड़ा

'योगी आदित्यनाथ सीएम तो मैं क्यूं नहीं?'

'यूपी के शेर क्या चिकन के बाद घास खाएंगे?'

शादी प्यार की हो या मार की, नतीजा एक ही निकलता है- संघर्ष यानी जिहाद. और लव शब्द तो शुरू में ही किसी पतली गली से निकल जाता है. बस ऊपर वाले का नाम और बच्चे बाकी रह जाते हैं. और जो शादीशुदा कहते हैं कि उनके यहां यह सब नहीं होता, वे बड़े कमाल के लोग हैं. एक-दो की तस्वीरें मिल जाएं तो मुझे भी दिखाइएगा, ताकि झूठ का चेहरा मैं भी तो देखूं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+