Abu Mohammad al-Jolani: 10 लाख का इनाम, इजराइल-ईरान परेशान, सीरिया गृहयुद्ध के नेता जोलानी कौन हैं?

Abu Mohammad al-Jolani: सीरिया एक बार फिर से गृहयुद्ध की आग में जल रहा है और इस बार, हयात तहरीर अल-शाम (HTS) के नेता अबू मोहम्मद अल-जोलानी सीरिया के चल रहे गृहयुद्ध में एक प्रमुख और विवादास्पद व्यक्ति बन गए हैं।

अमेरिकी सरकार की ओर से उनके सिर पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम होने के बावजूद, वे उत्तर-पश्चिमी सीरिया में महत्वपूर्ण क्षेत्र पर नियंत्रण रखते हैं और लाखों विस्थापित नागरिकों को नियंत्रित करते हैं। अल-जोलानी, जिनका पहले अल-कायदा से करीबी संबंध था, उन्होंने अब खुद की पहचान HTS के नेता के रूप में बना ली है, जिसका लक्ष्य असद शासन को सत्ता से हटाना और सीरिया में इस्लामी शासन स्थापित करना है।

Abu Mohammad al-Jolani

लेकिन, अबू मोहम्मद अल-जोलानी कौन हैं और वो सीरियाई गृहयुद्ध में प्रमुख चेहरा कैसे बन गये हैं, आइये समझते हैं।

हयात तहरीर अल-शाम के नेता

अबू मोहम्मद अल-जोलानी एचटीएस का नेतृत्व करते हैं, जो एक ऐसा समूह है, जो इदलिब प्रांत के आधे हिस्से और अलेप्पो, लताकिया और हमा के कुछ हिस्सों को नियंत्रित करता है। इन क्षेत्रों में सीरिया के अलग अलग इलाकों से करीब 30 लाख विस्थापित रहते हैं, जिनके बीच जोलानी ने एक सामुदायिक नेता के रूप में प्रतिष्ठा बनाई है, जो स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा जैसी बुनियादी सेवाएं प्रदान करता है।

हालांकि, अल-कायदा के साथ उसका पिछला जुड़ाव, और एचटीएस की हिंसक कार्रवाइयां, उन्हें एक नामित आतंकवादी के रूप में अमेरिका के रडार पर रखती हैं।

जोलानी की यात्रा 2003 में तब शुरू हुई, जब वो इराक में अमेरिकी सेना से लड़ने के लिए अल-कायदा में शामिल हो गये। 2011 में सीरिया लौटने से पहले उन्होंने अल-नुसरा फ्रंट की स्थापना करने से पहले, अमेरिकी सैन्य जेलों में समय बिताया। इस्लामिक स्टेट और अल-कायदा दोनों से अलग होने के बाद, जोलानी ने 2017 में HTS में विभिन्न गुटों को एकजुट किया। तब से उसने खुद को अल-कायदा के वैश्विक जिहाद से दूर कर लिया है, और सिर्फ असद शासन को उखाड़ फेंकने और सीरिया में इस्लामी शासन बनाने पर ध्यान केंद्रित किया है।

हालांकि HTS उदारवादी संगठन होने का दावा करता है, लेकिन उसके ऊपर मानवाधिकार के हनन के गंभीर इल्जाम हैं।

Abu Mohammad al-Jolani

HTS का सीरिया में शासन और विवादों से नाता

जोलानी के नेतृत्व में, HTS ने अपने नियंत्रण वाले क्षेत्रों का प्रबंधन करने के लिए साल्वेशन गवर्नमेंट नामक एक तकनीकी प्रणाली लागू की है। हालांकि एचटीएस खुद को ISIS या सऊदी अरब की तुलना में अधिक उदारवादी गुट के रूप में प्रस्तुत करता है, लेकिन रिपोर्ट बताती है, कि समूह के शासन में असहमति के लिए स्थान नहीं है। और इसने सत्ता बनाए रखने के लिए क्रूर बल का इस्तेमाल किया है।

मोरल पुलिस के अधिकार को सीमित करने जैसे उदारवाद के दावों के बावजूद, मानवाधिकार संगठन कैदियों और राजनीतिक विरोध के साथ समूह के व्यवहार के बारे में चिंता जताते रहे हैं।

Abu Mohammad al-Jolani

अबू मोहम्मद अल-जोलानी कौन हैं? (Who is Abu Mohammad al-Jolani?)

अबू मोहम्मद अल-जोलानी, जिनका जन्म नाम अहमद हुसैन अल-शरा था, वो सीरिया में जिहादी समूह हयात तहरीर अल-शाम (HTS) के नेता हैं। वह अल-कायदा का पूर्व सदस्य है, जिसने बाद में खुद को समूह से अलग कर लिया और उत्तर-पश्चिमी सीरिया, खासकर इदलिब प्रांत में सबसे शक्तिशाली व्यक्तियों में से एक बन गए।

हयात तहरीर अल-शाम (HTS) क्या है? (What is Hayat Tahrir al-Sham (HTS)?

HTS एक जिहादी समूह है, जो सीरिया के कुछ हिस्सों, खास तौर पर उत्तर-पश्चिम में नियंत्रण रखता है। मूल रूप से 2011 में अल-नुसरा फ्रंट के रूप में इसका गठन किया गया, जिसने अलग अलग गुटों को एक किया और सभी गुटों का इसमें विलय हो गया। यह समूह सीरिया में एक इस्लामिक राज्य स्थापित करना चाहता है और इसे अमेरिका सहित कई देशों द्वारा आतंकवादी संगठन माना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+