बांग्लादेश में भी ‘श्रद्धा’ मर्डर केस, हिंदू लड़की की हत्या कर किए 3 टुकड़े, फिर सूटकेस में भर नाले में फेंका
अब बकर ने अपनी हिंदू प्रेमिका की सिर काटकर हत्या कर दी और इसके बाद शव के कई टुकड़े कर उन्हें सूटकेस में और नाले में बहा दिया। अबु बकर को गिरफ्तार कर लिया गया है। बांग्लादेश पोस्ट के मुताबिक मारी गई लड़की का नाम कविता है।
बांग्लादेश से लव जिहाद की एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बांग्लादेश के खुलना शहर के गोबरचाका इलाके में एक लड़की की नृशंस हत्या कर दी गई है। इस हत्या की तुलना दिल्ली के श्रद्धा वालकर के मर्डर से की जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक अबू बकर नाम के एक शख्स ने पहले एक हिंदू महिला को प्रेमजाल में फंसाया, फिर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी।

Photo credit: Twitter (Voice Of Bangladeshi Hindus)
अब बकर ने अपनी हिंदू प्रेमिका की सिर काटकर हत्या कर दी और इसके बाद शव के कई टुकड़े कर उन्हें सूटकेस में और नाले में बहा दिया। अबु बकर को गिरफ्तार कर लिया गया है। बांग्लादेश पोस्ट के मुताबिक मारी गई लड़की का नाम कविता है। अबु बकर ने पुलिस को बताया कि कई दिन से उसके और कविता के बीच झगड़ा चल रहा था। इसी से तंग आकर उसने कविता की हत्या कर दी।
अबु ने शादीशुदा होने की बात छुपाई
बांग्लादेश पुलिस ने बताया कि कविता और अबु रिलेशन दोनों ही रिलेशनशिप में थे। अबु बकर के शादीशुदा होने की बात कविता को पता नहीं थी। जब लड़की को अबु बकर की धोखाधड़ी की बात पता चली तो उसने इसका विरोध किया। इसके बाद दोनों में रोज लड़ाई होने लगी। इसके बाद अबु बकर ने कविता को रास्ते से हटाने का फैसला किया। पहले सिर काटकर कत्ल किया। इसके बाद शरीर के 3 टुकड़े किए और एक बैग में रख दिए। बाद में उन्हें नाले में बहा दिया।

नृशंस हत्या का यह मामला रविवार 6 नवंबर को उस समय सामने आया, जब आरोपी अबू बकर काम पर नहीं आया। अबु बकर का फोन बंद था ऐसे में जिस ट्रांसपोर्ट कंपनी में वह काम करता है उसके मालिक ने जब उसके किराए के मकान में किसी को मामले की जानकारी के लिए भेजा तो उस व्यक्ति ने मकान में ताला लगा पाया और मकान मालिक को इसकी सूचना दी। स्थिति संदिग्ध होने पर मकान मालिक राजू ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खोला तो घर के एक डिब्बे में हिंदू महिला की सिर कटी लाश मिली। घर की और तलाशी लेने पर सिर पॉलीथिन में लिपटा मिला, लेकिन उसके हाथ गायब थे। मकान मालिक ने पुलिस को बताया कि वह महिला को नहीं जानता है। इसके साथ ही मकान मालिक ने बताया कि यह महिला अबू बकर की पत्नी नहीं है। बाद में पुलिस ने पीड़िता की पहचान कालीपद बच्चा की बेटी कविता रानी के रूप में की। फरार अबू बकर इस मामले में मुख्य संदिग्ध था। पुलिस ने उसे 7 नवंबर 2022 को उसकी लिव-इन पार्टनर सपना के साथ गिरफ्तार कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications