जल्दी नहीं आएगा बुढ़ापा! कोविड-19 पर भी कड़ा प्रहार, क्या है Ozempic को लेकर बड़े दावे की वजह?
वजन घटाने के लिए दवाओं के ज्यादातर साइड इफेक्ट देखे गए हैं। लेकिन मोटापा और टाइप 2 मधुमेह के इलाज के लिए इस्तेमाल की जाने वाली मेडिसिन ओजेम्पिक (Ozempic) को लेकर ताजा स्टडी में बड़ा दावा किया गया है। दरअसल, एक नए अध्ययन में पाया गया कि जिन लोगों ने हृदय संबंधी स्थितियों और कोविड-19 समेत अन्य रोगों के इलाज के लिए ओजेम्पिक की खुराक दवा ली, उनमें हृदय संबंधी समस्यों, कोविड-19 समेत कई अन्य कारणों से होने वाली मृत्यु दर में कमी पाई गई।
मोटापा (obesity) और डायबिटीज जैसी बीमारियों आज एक बड़ी समस्या बनकर उभर रही हैं। जिससे दुनिया की आबादी का एक बड़ा हिस्सा जूझ रहा है। यूरोपीय देशों में ये समस्या कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों को भी जन्म दे रहा है। इस बीच एक वजन घटना के वाली दवा ओजेंपिक को लेकर हालिया स्टडी में दावा किया गया है कि दे दवा हृदय रोगों में भी कारगर साबित हो सकती है। इसके अलावा इसके सेवन से मानव शरीर में कोरोना जैसी बीमारियों से लड़ने की क्षमता भी विकसित होती है।

क्या है ओजेंपिक?
ओजेम्पिक और वेगोवी मोटापे के इलाज के लिए डिजाइन किया गया एक सेमाग्लूटाइड और एक प्रिस्क्रिप्शन इंजेक्शन है। इसको लेकर एक्सपर्ट्स ने माना है कि ये दवाएं मोटापे से जुड़ी बीमारियों से निपटने में मदद कर सकती हैं। दरअसल, मोटापा शरीर के लिए बेहद हानिकारक है। ये कई मामलों में घातक भी है। ये हृदय संबंधी मामलों और टाइप 2 मधुमेह जैसी बीमारियों को जन्म दे सकता है। उम्र बढ़ने के साथ इन बीमारियों से ग्रस्त लोगों में अगर मोटापा है, तो मधुमेह और हृदय संबंधी रोग तेजी से बढ़ते हैं।
'देर से आता है बुढ़ापा'
ओजेंपिक पर शोध करने वाले मेडिकल एक्सपर्ट्स का मानना है कि जिन लोगों ने दवा ली, उनमें हृदय संबंधी स्थितियों और कोविड-19 सहित सभी कारणों से मृत्यु दर कम थी। जबकि वजन कम करने वाली दवा का उपयोग करने वालों में भी कोविड से संक्रमित होने की समान संभावना थी, लेकिन इससे उनके मरने की संभावना कम थी - सेमाग्लूटाइड लेने वाले 2.6 प्रतिशत लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि प्लेसबो लेने वाले 3.1 प्रतिशत लोगों की मृत्यु हो गई। महिलाओं को कम प्रमुख प्रतिकूल हृदय संबंधी घटनाओं का अनुभव हुआ, लेकिन दवा ने दोनों लिंगों के लिए प्रतिकूल हृदय से जुड़ी समस्याओं के इलाज में भी ये दवा कारकर साबित हुई।
मेडिसिन को लेकर बड़ा दावा क्यों?
एस्पर्ट्स के मुताबिक मोटापा घटाने वाली दवाएं भले भी बीमारियों के लिए आसान इलाज हैं, लेकिन इनके साइड इफेट्स से कभी इनकार नहीं किया जा सकता है। चिकित्सा विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि इस तरह से वजन कम करने वाली दवाएं हेल्थ को बेहतर का विकल्प नहीं हो सकती हैं। इन मेडिसिन के डोज अगर बंद कर दिए जाते हैं तो फिर से शरीर का वजन बढ़ने लगता है। एक्सपर्टस के मुताबिक, ओजेम्पिक के साइड इफेक्ट्स उल्टी, दस्त, पेट दर्द और कब्ज जैसे दुष्प्रभावों के साथ-साथ अग्नाशय में सूजन, पित्ताशय की समस्याओं और गुर्दे की समस्याओं जैसे अधिक गंभीर खतरे भी है। ऐसे में इसकी खुराक से पहले चिकित्सा विशेषज्ञों की सलाह जरूरी है।












Click it and Unblock the Notifications