'घमंड' मिटाने के लिए अरबपति फेमिली का 'मिडिल क्लास सिस्टम', 'अमीर बाप के बच्चे' करते हैं झाड़ू पोंछा
नई दिल्ली, 22 अगस्त। फोर्ब्स के 400 अरबपतियों की सूची में साल 2020 में जगह बनाने वाला एक अमेरिकी शख्स अपने बच्चों को एक मिडिल क्लास फेमिली की तरह रखता है। ये बात शायद सबको हजम नहीं होती। लेकिन सच यही है। इसके पीछे खास वजह है और वो ये कि ये इस अरबपति के पास पैसों के घमंड का दूर- दूर तक कोई नाता नहीं है। वो अपनी अगली पीढ़ी को भी इस सब चीजों से दूर रखने के लिए बच्चों में एक आम इंसान के अच्छे संस्कार भर रहा है।

400 अरबपतियों की सूची में नाम
मार्क क्यूबन अमेरिकी अरबपती हैं। वो एक अमेरिकी अरबपति उद्यमी, टेलीविजन व्यक्तित्व, मीडिया प्रोपराइटर और निवेश हैं। साल 2020 में दुनिया के 400 अरबपतियों की सूची में मार्क क्यूबन का नाम है। फोर्ब्स की अरबपतियो की सूची में वो 177वें नंबर हैं। क्यूबन के पास मौजूदा समय में 4.7 बिलियन डालर संपत्ति है।

टॉप अमेरिकी निवेशक हैं मार्क क्यूबन
मार्क क्यूबन अमेरिका के बड़े निवेशक हैं और शार्क टैंक के जरिए उन्होंने कई स्टार्टअप में निवेश किया है। उनकी संपत्ति करीब 37 हजार करोड़ रुपए यानी 47 बिलिनयन डॉलर है। क्यूबन ने 'योर बिजनेस सॉफ्टवेयर' के अपने पिछले ग्राहकों के समर्थन से अपनी खुद की कंपनी, माइक्रोसॉल्यूशंस शुरू की। कंपनी कार्बन कॉपी , लोटस नोट्स और कॉम्प्युसर्व जैसी प्रौद्योगिकी की उपलब्ध कराती है।

दिखावा नहीं करती क्यूबन फेमिली
अमेरिका के अरबपति मार्क क्यूबन और उनकी फेमिली अपनी संपन्नता का दिखावा नहीं करती। वो अपने अपने बच्चों की ऐसे परवरिश करते हैं कि उनमें पैसों का घमंड न आए। क्यबन अपनी अगली पीढ़ी को बिल्कुल आम इंसान की तरह संस्कार देना चाहते हैं। ऐसे में वो बच्चों के साथ खुद भी अलग से समय बिताते हैं।

बेटी एलेक्सीस डेसिप्लिन का करती हैं पालन
मार्क क्यूबन की बड़ी बेटी एलेक्सीस 19 साल की हो चुकी है। एलेक्सीस ने जब 16 की थी तो उन्होंने अपनी जॉब को लेकर इंटर्नशिप पूरी की। ये काम उन्होंने अपने छुट्टियों के दिनों में किया। खास बात ये है कि मार्क अपने बच्चों को इस एहसास से दूर रखते हैं कि वो दुनिया के चुनिंदा धनाढ्य लोगों की सूची में हैं।

घर में नहीं रखते नौकर
मार्क के घर में बच्चों की तीमारदारी के लिए कोई नौकर नहीं है। तीनों बच्चों के साथ मिलकर क्यूबन दंपती खुद डिनर बनाते हैं। बच्चों घर के काम और साफ-सफाई का काम खुद करते हैं। मार्क कहते हैं कि वो नहीं चाहते कि उनके बच्चों कोई अमीर बेवकूफ कहे। मार्क कहते हैं 'मैं और मेरी पत्नी टिफैनी स्टीवर्ट बच्चों को वर्किंग क्लास फैमिली की तरह बड़ा कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि वे सहज बने रहें और पैसों की कीमत समझें।'












Click it and Unblock the Notifications