पाकिस्‍तान के राजनयिकों में 'जंग', सरेआम हो रही तू-तू, मैं-मैं

इस्लामाबाद। भारत में पूर्व पाकिस्तानी उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने अपने ही देश के टॉप डिप्लोमेट एजाज अहमद चौधरी को सबसे घटिया विदेश सचिव बताते हुए उन पर जोरदार हमला बोला है। बासित ने एजाज पर उनके विदेश नीति पर सवाल उठाते हुए भारत के साथ उफा ज्वाइंट स्टेटमेंट को खत्म करने का आरोप लगाया है। पाकिस्तान के दो बार विदेश सचिव रह चुके अब्दुल बासित ने एक लेटर लिख एजाज को लताड़ा है।

पाक के राजनयिकों में 'जंग', सरेआम हो रही तू-तू, मैं-मैं

बासित ने अमेरिका में पाकिस्तानी उच्चायुक्त एजाज चौधरी को लिखा यह लेटर अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसे पाकिस्तानी मीडिया डॉन ने अपनी वेबसाइट पर भी प्रकाशित किया है।

बासित ने एजाज को उनके नए कार्यकाल और जिम्मेदारी के बारे मे शुभकामनाएं देने के बजाय चेतावनी भरे अंदाज में लिखा, जितना मैं सोच रहा हूं, उतना ही मुझे यकीन भी हो रहा है कि आप अब तक के सबसे खराब विदेश सचिव रहे हैं'। उन्होंने अपने लेटर में यह भी कहा, 'अब मेरी चिंता है कि कहीं आप वाशिंगटन डीसी में पाकिस्तान के सबसे खराब उच्चायुक्त भी साबित न हो जाएं'।

बासित यहां तक ही नहीं रूके उन्होंने अपने लेटर में यह भी कहा कि, अगर एजाज को अमेरिका में पाकिस्तानी उच्चायुक्त के रूप में नहीं हटाया जाता है तो कम से कम अगले साल 27 फरवरी को खत्म हो रहे उनके कार्यकाल को आगे नहीं बढ़ाया जाना चाहिए। बासित ने आगे कहा, 'अगर इतने बड़े पद पर आप जैसे कमजोर लोग बैठे रहेंगे तो फिर पाकिस्तान को तो अल्लाह ही बचाए'।

आपको बता दें कि पाकिस्तान सरकार ने बासित को अनदेखा करते हुए एजाज चौधरी को विदेश सचिव बनाया था। अब्दुल बासित, 2014 में भारत में पाकिस्तानी उच्चायुक्त थे, जो हाल ही में अपने पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+