ऐसा क्या किया पाकिस्तान ने कि खफा हुए आमिर!

आमिर खान अपनी फिल्म 'पीके' को लेकर पिछले एक महीने से सूर्खियों में हैं। पीके और कंट्रोवर्सी का साथ जैसे एक दूसरे के बिना अधूरा है। फिल्म रिलीज से लेकर आज तक पीके कई कंट्रोवर्सी का शिकार हो चुका है। लेकिन, एक ताजा कंट्रोवर्सी ने आमिर खान को ही हैरान कर डाला। जी हां, पाकिस्तान के एक वेबसाइट ने 'पीके' को लेकर आमिर खान की फर्जी इंटरव्यू पब्लिश कर दी है।

aamir khan

लिहाजा, आमिर खान ने इस फर्जी इंटरव्‍यू छापने के मामले में पाकिस्तानी वेबसाइट को कानूनी नोटिस भेजा है। इस वेबसाइट पर 'पीके' के लिए धर्म के नाम पर झूठा इंटरव्‍यू छापने का आरोप लगा है। खबरों की मानें तो, आमिर ने अपने वकील को बताया कि वह खुद भी इस इंटरव्‍यू को देखकर हैरान हो गये, क्‍योंकि उन्‍होंने इस तरह का कोई भी इंटरव्‍यू कभी किसी को भी दिया ही नहीं।

आपको बता दें, फिल्‍म 'पीके' ने पाकिस्तान में काफी अच्‍छी कमाई की है। दर्शकों को राजकुमार हिरानी की यह फिल्म काफी पसंद आई है। ऐसे में आमिर के वकील आनंद देसाई का कहना है कि, आमिर ने कभी ऐसा इंटरव्‍यू नहीं दिया। यह इंटरव्यू सिर्फ कंट्रोवर्सी को बढ़ावा देने और वेबसाइट को पॉपुलर करने के लिए पब्लिश किया गया है। यह आमिर के लिए मानहानि करने वाला है।

आपको बता दें, आमिर फिलहाल अमेरिका में है। आमिर जैसे ही मुंबई पहुंचेंगे, वे मुबंई पुलिस की साइबर सेल में शिकायत दर्ज करवायेंगे। फिल्‍म 'पीके' को धर्म से जोड़कर काफी दिनों से निशाना बनाया जा रहा है। भारत में तमाम हिंदू संगठनों ने इस फिल्म को बैन करने की भी मांग रखी थी। बहरहाल, फिल्म ने 600 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। लेकिन धर्म के नाम पर इसे निशाना बनना पड़ रहा है, चाहे भारत हो या पाकिस्तान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+