11 बार शादी के बाद 12वें साथी की तलाश में महिला, सच्चे प्यार का है इंतजार

वॉशिंगटन, 20 जून। परफेक्ट लाइफ पार्टनर हर किसी को आसानी से नहीं मिलता है। कुछ लोग शादी के बाद अपने पार्टनर से संतुष्ट नहीं रहते हैं, उनके साथ अनबन के बावजूद भी वो उनसे अलग नहीं हो पाते हैं। वहीं कुछ लोग पार्टनर से अनबन के बाद उस रिश्ते से बाहर चले जाते हैं और नए जीवन साथी की तलाश करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर अपने पार्टनर से अलग होने के बाद अगर आप नए पार्टनर से भी संतुष्ट ना हो तो क्या हो। अमेरिका में रहने वाली एक महिला ने शादी टूटने के बाद एक के बाद एक 11 शादियां की और कोई भी शादी नहीं चली। अब यह महिला अपने 12वें पति की तलाश में है।

शादी की लत

शादी की लत

अमेरिका के ऊटा में रहने वाली 52 साल की मोनेट डियास पेशे से इंटीरियर डिजाइनर हैं, वह टीएलसी के एक शो में काम कर चुकी हैं जिसका नाम अडिक्टेड टू मैरिज है, यानि शादी की लत। इस शो में देखा जा चुका है कि मोनेट का उनके ब्वॉयफ्रैंड जॉन के साथ कैसा रिश्ता था। शो में जिस तरह से दोनों नजर आएं ऐसा लग रहा है कि दोनों के बीच सबकुछ अच्छा चल रहा है लेकिन दोनों के बीच कुछ समय बाद लड़ाई हुई और रिश्ता टूट गया।

ब्रेक अप से काफी दुख होता है

ब्रेक अप से काफी दुख होता है

बता दें कि मोनेट डियास ब्रेकअप कोच भी हैं और वह पब्लिक स्पीकर के साथ शादियां को भी प्लान करती हैं। जान के साथ रिश्ता खत्म होने की वजह से मोनेट काफी दुखी थीं। शो के दौरान मोनेट ने कहा कि ब्रेकअप मेरे लिए काफी मुश्किलभरा होता है। लेकिन मैं जॉन से प्यार करती थी और इस वजह से मैं काफी दुखी हूं। लेकिन जिस तरह से हमारे बीच झगड़ा हुआ उसके बाद अलग होने का हमारा फैसला सही था।

मैंने रिश्ते में काफी मेहनत की थी

मैंने रिश्ते में काफी मेहनत की थी

जॉन के साथ अपने रिश्ते को लेकर मोनेट कहती हैं कि इस रिश्ते के नहीं चल पाने से मुझे काफी दुख हुआ है। मैंने इस रिश्ते को बेहतर करने के लिए काफी मेहनत की थी। आप जिस व्यक्ति से प्यार करते हैं उसके लिए सबसे ज्यादा त्याग भी करते हैं, यही वजह है कि उस व्यक्ति से अलग होने पर आपको दुख भी सबसे ज्यादा होता है। जॉन के साथ मेरा रिश्ता काफी अच्छा था, हम दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। लेकिन हमारे बीच झगड़ा काफी गंभीर था, लिहाजा हमारे अलग होने का फैसला सही था।

एक दिन सच्चा प्यार मिलेगा

एक दिन सच्चा प्यार मिलेगा

जिस तरह से एक के बाद एक मोनेट को रिश्तों में विफलता मिली उसपर वह कहती हैं कि मुझे एक दिन सच्चा प्यार जरूर मिलेगा। जरूर एक ऐसा व्यक्ति मेरे जीवन में आएगा जो मुझसे प्यार करेगा, मुझे उसका इंतजार है। मैं हार कभी नहीं मानती हूं और ऐसा करना मुझे कतई पसंद भी नहीं है। मुझे उम्मीद है कि मेरी शादी ऐसे व्यक्ति से होगी जो मुझे प्यार करे और हमारे बीच रिश्ता अच्छा चले। वहीं मोनेट की बहन मार्सी का कहना है कि जब उसने 2-3 शादियां की तो मुझे गलत नहीं लगा, लेकिन जब यह 10 बार से अधिक बार हो गया मुझे लगने लगा कि इसे कभी भी सही पार्टनर नहीं मिलेगा।

क्या चाहती हैं मरने के बाद

क्या चाहती हैं मरने के बाद

बता दें कि मोनेट अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर अक्सर प्रेरक वीडियो शेयर करती हैं और लोगों को बताती हैं कि कैसे एक अच्छे रिश्ते में रहा जाए। मोनेट अपने अलग-अलग पार्टनर के साथ तस्वीर भी शेयर करती रहती हैं। उन्होंने एक वीडियो को शेयर करते हुए कहा कि मैं चाहती हूं कि जब मैं मरूं तो मेरे अंतिम संस्कार पर आए तो वह मेरे कॉफिन पर रखे गुलदस्ते को उठाए और हवा में उछाले और देखे कि अगला साथी कौन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+