17 दिनों में 17 किलो वजन घटाने वाली महिला ने कीड़े खाए थे

बेंगलूरू। मोटापा या वजन घटाने में कई महीने भी लग सकते हैं कई साल भी लेकिन क्या आपने सोचा ही महज कुछ दिनों में ही आप अपना मोटापा औऱ वजन कई किलो तक घटा सकते हैं। ऐसा चमत्कार जैसा ही कुछ हुआ है। वो कर दिखाया है एक महिला ने। ऑस्ट्रेलिया की एक महिला ने 17 दिनों में अपना 17 किलो वजन घटा लिया।

fat

तीस वर्षीय शैनन फ्रेजर नाम की महिला पिछले कुछ दिनों से गायब चल रही थी। बताया जा रहा है कि शैनन अॉस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड के जंगलों में 17 दिनों फंसी हुई थी। शैनन ने अपने आपको इतने भीषण जंगल में जिंदा रखा।

ऐसे घाटाया वजन

शैनन जब जंगल में अकेली थी उसने जीवित रहने के लिए छोटी मछलियां खाईं। जब छोटी मछलियां नहीं होती तो वह सड़े-गले कीड़े खाती। पूरे 17 दिनों तक उसने कीड़े खाए। वो कीड़े खाकर जिंदा रही। दरअसल, वो सैर करेन के दौरान अपने साथी से बिछड़ गई थी।

शैनन फ्रेजर ने जंगल से किसी तरह घर तक पहुंचने पर अपने परिवार को बताया कि जंगल में उन्होंने साफ पानी में रहने वाले घड़ियाल औऱ कैज़ोवैरी पक्षी का सामना करना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक शैनन की त्वचा जंगल में फंसे रहने के दौरान धूप से काफी जल गई। पुलिस ने उन्हें खोजने के लिए बड़ा अभियान चलाया था। जिसके बाद वह एक किसान को बहुत बुरी हालत में मिलीं।

इससे पहले शैनन काफी मोटी थीं और उनका वजन भी काफी था। लेकिन जंगल में उन्होंने जो खाया उससे उनका वजन घट गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+