'मिस्टर इंडिया' की तरह गायब हो सकेंगे आप
अनिल कपूर की मिस्टर इंडिया फिल्म तो आपने देखी होगी। जिसमेें वह एक ऐसी वस्तु हाथ में बांध लेता है जिससे वह गायब हो जाता है। लेकिन उस फिल्म के बाद एक सवाल जरूर उठा था। वो यह कि क्या ऐसा फॉर्मूला या तरीका असल जिंदगी में भी हो सकता है। जिससे किसी को दिखाई भी न दें और वहीं खड़े भी रहें।

दरअसल, यह पहले तो भले ही सच नहीं हो सकता था। लेकिन इसे सच किया है न्यूयोर्क के भौतिक शास्त्र के एक प्राध्यापक जॉन हॉवेल ने। DW की एक रिपोर्ट की मानें तो हॉवेल ने कुछ लेंसों की मदद से एक प्रयोग किया है जो सफल हो गया है। इस सफल प्रयोग को हॉवेल अब पेटेंट कराएंगे।
इस सफल प्रयोग की खास बात यह है कि पेटेंट होने के बाद इस प्रयोग से अपने आप को गायब किया जा सकेगा। कुछ इस तरह कि आप उस जगह पर खड़े तो रहेंगे लेकिन सामने वाले को आप नहीं दिखाई देंगे। आपके पीछे रखीं कोई वस्तू या कुछ भी दिखाई देगा। यानी आपका शरीर पारदर्शी हो जाएगा।
लेकिन आपकी आवाज हर कोई व्यक्ति सुन सकेगा। बिलकुल मिस्टर इंडिया में अनिल कपूर की भूमिका की तरह। जिस तरह वह गायब हो जाता है।












Click it and Unblock the Notifications