बांग्लादेश में आतंकियों ने तैयार की हिंदुओं की 'हिटलिस्ट'
ढाका। बांग्लादेश के आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन (जेएमबी) से जुड़े एक नए संगठन अंसार राजशाही ने यहां बसे हिंदुओं की हत्या का पूरा प्लान तैयार कर लिया है।

बांग्लादेश की पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस नए संगठन ने हिंदुओं की एक लिस्ट तैयार कर ली है और इनका पहला निशाना यहां पर बसे एक हिंदु डॉक्टर नीरेंद्रनाथ हैं।
लिस्ट में हिंदुओं के अलावा उन लोगों के नाम भी हैं जो धर्मनिरपेक्ष हैं और अक्सर कई मुद्दों पर आवाज उठाते आए हैं।
बांग्लादेश के न्यूजपेपर ढाका ट्रिब्यून की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक जेएमबी के फरार लीडर शरीफ-उल-इस्लाम खालिद राजशाही यूनिवर्सिटी का स्टूडेंट है।
खालिद ही अंसार राजशाही का संस्थापक है। इस वर्ष अप्रैल में उसने अपने एक टीचर रिजा-उल-करीम की भी हत्या कर दी थी।
पुलिस की मानें तो इस संगठन के आतंकी आपस में एक मैसेजिंग एप के जरिए बात करते हैं। अंसार राजशाही के बारे में उन्हें तब जानकारी मिली जब उन्होंने खालिद के दो चचेरे भाईयों अमीन-उल-इस्लाम और इनाम-उल-हक सबुज से पूछताछ की।
सूत्रों की मानें तो इन्हें सोमवार की रात गिरफ्तार किया गया और अगले दिन राजशाही कोर्ट में पेश किया गया था। फिलहाल दोनों के लिए पांच-पांच दिन की हिरासत मांगी गई है और मामले की सुनवाई अगले हफ्ते होने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications