Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में फिर आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर 6.0 रही तीव्रता
जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (जीएफजेड) ने कहा कि शुक्रवार को इंडोनेशिया के पास उत्तरी मोलुका सागर क्षेत्र में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया।

इंडोनेशिया के शुक्रवार को शक्तिशाली भूकंप आया। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज के मुताबिक इंडोनेशिया के पास उत्तरी मोलुका सागर क्षेत्र में भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.0 दर्ज की गई। इसे भारतीय समयानुसार दोपहर 3:51 पर महसूस किया गया।
भूकंप की यह तीव्रता अधिक मानी जाती है। हालांकि इससे अभी तक किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं मिली है। जीएफजेड ने कहा कि भूकंप 10 किमी (6.2 मील) की गहराई पर था।
इससे पहले 13 अप्रैल को इंडोनेशिया के तुबन से 96 किमी उत्तर में एक शक्तिशाली भूकंप आया था। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7 थी।












Click it and Unblock the Notifications