सीरिया में वर्ल्‍ड के बेस्‍ट फाइटर जेट्स आईएसआईएस पर बरसा रहे हैं बम

दमिश्‍क। सीरिया में आईएसआईएस के खिलाफ हवाई हमलों में पिछले दिनों ब्रिटेन भी शामिल हो गया है। इसके साथ ही सीरिया में आईएसआईएस की राजधानी राक्‍का और दूसरे अहम ठिकानों पर हमले और तेज भी हो गए हैं।

सीरिया अब दुनिया की ताकतों के लिए आतंकी संगठन का नाम मिटाने के साथ ही प्रतिष्‍ठा की जगह भी बन गया है।

सितंबर में जब से रूस इस लड़ाई में शामिल हुआ है सीरिया में अमेरिका की ओर से भी हमले और तेज हो गए हैं। पिछले दिनों अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने भी कहा कि आईएसआईएस के खिलाफ हमले और तेज करने होंगे।

इन सब बातों से अलग खास बात यह है कि जो फाइटर जेट्स हर युवा का सपना होते हैं आज वही फाइटर जेट्स सीरिया में आईएसआईएस पर हमले कर रहे।

अमेरिका का एफ-15 हो या फिर रूस का सुखोई, फ्रांस के राफाल जेट से लेकर ब्रिटेन के टायफून तक, सभी यहां पर एक ही मकसद से काम कर रहे हैं।

आगे की स्‍लाइड्स पर‍ क्लिक करिए और जानिए कि वर्ल्‍ड के कौन-कौन से बेस्‍ट फाइटर जेट्स यहां पर कार्रवाई को अंजाम दे रहे हैं।

सुखोई-24

सुखोई-24

करीब 30 सुखोई एफ-24 या फ्रॉगफुट एयरक्राफ्ट्स सीरिया में हैं। यह फाइटर जेट रूस का पहला इंटीग्रेटेड डिजिटल नेविगेशन अटैक सिस्‍टम से लैस फाइटर जेट है। नाटो सेनाएं भी इसका प्रयोग करती है। यह किसी भी मौसम में अपने दुश्‍मन को सेकेंड्स में ढेर कर सकता है।

एफ-15

एफ-15

जब से रूस ने सीरिया में हवाई हमले तैनात किए हैं तब से ही अमेरिका भी होड़ में शामिल हो गया है। अमेरिका ने भी अपने बेस्‍ट लेकिन पुराने पड़ चुके एफ-15 फाइटर जेट्स को मैदान में उतार दिया है।

टायफून और टॉरनेडो

टायफून और टॉरनेडो

ब्रिटेन ने तीन दिसंबर से सीरिया में हमले शुरू किए हैं। रॉयल एयरफोर्स ने साइप्रस के अकरोती में अपना बेस बनाया है। यहां से रॉयल एयरफोर्स के दो जेट्स टायफून और टॉरनेडो सीरिया में आईएसआईएस पर हमले कर रहे हैं।

राफेल सुपर एटनटार्ड

राफेल सुपर एटनटार्ड

यूं तो फ्रांस पहले से ही अमेरिकी गठबंधन सेना का हिस्‍सा है लेकिन 13 नवंबर को उसने स्‍वतंत्र तौर पर कार्रवाई शुरू की है। इस समय फ्रांस के दो एडवांस्‍ड फाइटर जेट्स राफेल और सुपर एटनटार्ड सीरिया में हमले कर रहे हैं।

टॉरनेडो

टॉरनेडो

जर्मनी की ओर से टॉरनेडो जेट्स सीरिया में लगातार आईएसआईएस और दूसरे आतंकी समूहों पर हमला कर रहे हैं। जर्मनी, अमेरिकी गठबंधन सेना का हिस्‍सा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+