एक भारतीय के दम पर डोनाल्ड ट्रंप बनेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति!
ओहायो। रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही है। अब उनके एक भारतीय-अमेरिकी समर्थक ने ऐलान किया है कि वह 'ट्रंप विक्टरी फंड' के लिए 20 लाख अमेरिकी डॉलर जुटाएंगे। इस समर्थक की मानें तो वह न्यूयॉर्क के रियल एस्टेट कारोबारी ट्रंप के समर्थन में बहुत बड़े पैमाने पर रैली भी आयोजित करेंगे जिसमें करीब 50,000 लोग शामिल होंगे।

ट्रंप के टॉप डोनर बने शैली
रिपब्लिकन हिंदू परिषद (आरसीएस) के प्रमुख और शिकागो के रहने वाले शलभ 'शैली' कुमार ने इंडियन मीडिया को जानकारी दी है कि वह और उनका परिवार ट्रंप के अभियान के समर्थन में पहले ही 11 लाख अमेरिकी डॉलर का दान दे चुका है। इस दान के साथ ही वह ट्रंप के अभियान के लिए मदद देने वाले शीर्ष 14 दानदाताओं में शामिल हो गए हैं।
ट्रंप के समर्थन के लिए रैली
कुमार ने कहा कि ट्रंप के अभियान और रिपब्लिकन पार्टी के लिए कुमार परिवार कुल 20 लाख अमेरिकी डॉलर दान देगा। उनका कहना है कि उन्होंने भारत-अमेरिकी संबंधों के हित में यह फैसला लिया है कि नवंबर में होने वाले आम चुनाव में वह ट्रंप की जीत के लिए काम करेंगे।
कुमार ने बताया कि ट्रंप के लिए भारतीय-अमेरिकियों के समर्थन का प्रदर्शन करने के लिए वे सितंबर में तीन राज्यों-न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी और कनेक्टिकट में बड़े पैमाने पर रैली के आयोजन की योजना बना रहे हैं।
कौन हैं शैली
शैली का जन्म अंबाला में हुआ था और उन्होंने वर्ष 1065 में पंजाब यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्ष 1969 में चंडीगढ़ी स्थित पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। इसके बाद कुमार ने इलनियॉस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से आगे की पढ़ाई की।
जब बटोरी सुर्खियां
वह पहली बार उस समय खबरों में आएं जब उन्होंने सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद जैसे स्वतंत्रता सेनानियों से जुड़ी फोटोग्राफ्स की एक प्रदर्शनी अमेरिका में लगाई थी। फिलहाल वह एवीजी एडवांस्ड टेक्नोलॉजीस के सीईओ और चेयरमैन हैं जिसका हेडक्वार्टर शिकागो में है।












Click it and Unblock the Notifications