Canada: टोरंटो एयरपोर्ट पर डेल्टा एयरलाइंस विमान दुर्घटनाग्रस्त, 18 लोग घायल
Delta Air Lines: कनाडा के टोरंटो के पियर्सन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर डेल्टा एयरलाइंस का एक विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान अमेरिका के मिनियापोलिस से टोरंटो आ रहा था, और इसमें 80 लोग सवार थे, जिनमें 76 पैसेंजर और 4 क्रू मेंबर्स थे। हादसे में 18 लोग घायल हो गए, जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्लैप एक्चुएटर फेलियर (FAF) के कारण विमान के पंखों पर लगे फ्लैप सही से काम नहीं कर पाए, जिससे विमान लैंडिंग के दौरान अचानक पलट गया। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया कि उस समय टोरंटो में तेज बर्फीला तूफान चल रहा था और हवाओं की रफ्तार 65 किमी/घंटा थी, जो इस हादसे का कारण हो सकती है।

कनाडा की परिवहन सुरक्षा बोर्ड (TSB) और अमेरिका की राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (NTSB) हादसे की जांच कर रहे हैं। हादसे के तुरंत बाद रेस्क्यू टीम ने सभी पैसेंजर्स को सुरक्षित निकाला और फायर ब्रिगेड ने विमान में लगी आग को बुझाया। पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल से बातचीत में बताया था कि विमान उल्टा पड़ा था और जल रहा था।
इस हादसे के कारण टोरंटो एयरपोर्ट पर 200 से ज्यादा उड़ानों को अस्थायी रूप से रोका गया था, लेकिन कुछ घंटों के बाद उड़ानों का संचालन फिर से शुरू कर दिया गया।
पिछले 2 हफ्तों में 3 बड़े विमान दुर्घटनाएं
- 1 फरवरी: अमेरिका के फिलाडेल्फिया में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 6 लोग मारे गए। यह एक छोटा मेडिकल विमान था जो फिलाडेल्फिया एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद 30 सेकंड में क्रैश हो गया।
- 29 जनवरी: अमेरिका में एक प्लेन और हेलिकॉप्टर की टक्कर में 67 लोग मारे गए। यह हादसा वॉशिंगटन DC के पास पोटोमैक नदी में हुआ, जहां अमेरिकी एयरलाइंस का विमान और सेना का हेलिकॉप्टर आपस में टकरा गए थे।
यह भी पढ़ें 46 मिनट तक पाकिस्तान के ऊपर उड़ता रहा PM मोदी का विमान, जानिए कैसे की गई सुरक्षा












Click it and Unblock the Notifications