लाइव के दौरान महिला रिपोर्टर को कार ने मारी टक्कर, जमीन से वापस उठ फिर से शुरू की रिपोर्टिंग
नई दिल्ली, जनवरी 20। अभी तक आपने लाइव रिपोर्टिंग के दौरान रिपोर्टरों के साथ होने वाली तमाम घटनाओं को जरूर देखा होगा। इसमें महिला रिपोर्टर के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं बहुत अधिक हैं, लेकिन अमेरिका में एक न्यूज चैनल की महिला रिपोर्टर के साथ लाइव रिपोर्टिंग के दौरान ऐसा हादसा हो गया कि वो मरते-मरते बची, लेकिन फिर भी उस महिला रिपोर्टर ने अपनी रिपोर्टिंग को जारी रखा।

लाइव रिपोर्टिंग के दौरान महिला रिपोर्टर को कार ने मारी टक्कर
दरअसल, WSAZ टीवी की महिला रिपोर्टर टोरी यॉर्गे वेस्ट वर्जीनिया के डनबर से लाइव रिपोर्टिंग कर रही थीं। तभी एक कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी और वो जमीन पर गिर गईं, लेकिन इस दौरान उन्होंने बोलना बंद नहीं किया। जब तक टोरी फिर से उठकर कैमरे के सामने नहीं आ गईं, तब तक उन्होंने बोलना जारी रखा।

हादसे में चोटिल होने से बचीं टोरी
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, टोरी घटना के वक्त डनबर में वॉटर मेन ब्रेक की खबर पर रिपोर्टिंग कर रही थीं। तभी पीछे से एक ब्राउन रंग की कार ने उन्हें बहुत जोर से टक्कर मारी। ये टक्कर इतनी तेज थी कि कोई भी आम इंसान उस टक्कर के बाद खुद को संभालने में थोड़ा वक्त जरूर लेगा, लेकिन टोरी को पता था कि वो लाइव रिपोर्टिंग कर रही हैं, इसलिए उन्होंने जमीन पर पड़े-पड़े भी बोलना जारी रखा। टोरी ने लाइव टीवी पर बताया कि वो एकदम ठीक हैं और उन्हें कोई भी चोट नहीं आई है।

टक्कर मारने वाली ड्राइवर ने जाना हाल
इस घटना के दौरान उस महिला ड्राइवर ने भी टोरी से उसका हाल पूछा, जिसने टोरी को टक्कर मारी थी। उसने पूछा कि क्या आप ठीक हो? तो टोरी ने जवाब दिया कि हां मैं एकदम ठीक हूं। टोरी ने घटना के बाद फिर से कैमरे के सामने आते हुए कहा, मैं अभी एक कार से टकरा गई हूं, लेकिन खुशनसीब हूं कि मैं पूरी तरह से ठीक हूं। एंकर ने भी टोरी से पूछा कि क्या तुम ठीक हो?
"Were good, Tim." pic.twitter.com/9kn2YElDLK
— Timothy Burke (@bubbaprog) January 20, 2022
ये भी पढ़ें: 'गर्लफ्रेंड' को लेकर कैसी शेखी बघारने लगे हैं लोग? जानिए इसमें AI का रोल












Click it and Unblock the Notifications