एंटी-इस्‍लाम टिप्‍पणी की वजह से ढाका में एक ब्‍लॉगर की हत्‍या

ढाका। बांग्‍लादेश में फिर से एक ब्‍लॉगर की हत्‍या कर दी गई है। इस बार यह ब्‍लॉगर 28 वर्ष का एक लॉ स्‍टूडेंट है जिसका नाम नजीमुद्दीन समद था। जिस समय वह अपनी क्‍लास से वापस घर आ रहा था, उसी समय उसकी हत्‍या कर दी गई।

bangladeshi-blogger-murdered

इस बार ब्‍लॉगर की हत्‍या के पीछे फेसबुक पर इस्‍लाम के खिलाफ की गई उसके एक कमेंट को बताया जा रहा है। यह घटना ढाका में बुधवार को हुई है।

बताया जा रहा है कि हत्‍यारों ने पहले उनके सिर पर मीट काटने वाले चाकू से हमला किया और फिर उनके सिर के पास गोली मार दी।

ढाका मेट्रोपोलिटन पुलिस के डिप्टी कमिशनर सैयद नुरुल इस्लाम ने कहा कि यह टारगेट किलिंग का मामला नजर आ रहा है।

अभी तक किसी भी गुट ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है। नजीमुद्दीन समद की हत्या ढाका की जगन्नाथ यूनिवर्सिटी के सामने बिजी रोड पर की है।

दो माह पहले ही समद ने जगन्नाथ यूनिवर्सिटी में लॉ में एडमिशन लिया था। पुलिस का मानना है कि हमलावर नजीमुद्दीन पर पिछले कई दिनों से नजर रखे हुए थे। समद सिलहट का रहने वाला था।

समद और उसके फ्रेंड फेसबुक पर धर्मनिरपेक्ष ता को लेकर कैम्पेन चला रहे थे। हत्या से पहले उसने फेसबुक पोस्ट पर देश की कानून व्यवस्था पर चिंता जताई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+