अमेरिका में भारत की बेटी ने की बड़ी खोज, बैंडेज खुद बताएगी घाव कितना भरा
नई दिल्ली। भारत मूल की 13 साल की लड़की जो अमेरिका में ओरेगन राज्य में रहती है ने एक ऐस खोज किया जिसे जानकर आपको गर्व होगा। लड़की का नाम अनुष्का नाईकनवरे है और उसने ऐसा बैंडेज खोजा है जो यह बताएगा कि घाव कितना भरा है। इतना ही नहीं इसके अलावा यह बैंडेज यह भी नोटिफाई करेगा कि इसे कब बदलना है। यह बैंडेज घाव की नमी को ध्यान में रखकर डॉक्टरों को अलर्ट करेगा।

अमेरिका के डॉक्टर इस बैंडेज को मेडिकल जगत में लिए काफी अहम बता रहे हैं। इस खोज के लिए गूगल ने अनुष्का को 10 लाख रुपए की स्कॉलरशिप दी है।
डेलीमेल ऑनलाइन के मुताबिक अनुष्का का कहना है कि इस तरह का बैंडेज बनाने का आइडिया उन्हें क्लासरूम में ही आया था। उन्होंने कहा कि इस बैंडेज से डॉक्टरों और नर्सों को घाव की स्थिति समझने में काफी मदद मिलेगी।
इससे वह किसी घाव की अच्छी देखरेख कर सकेंगे। इतना ही नहीं यह बैंडेज अन्य बैंडेजों के मुताबिक संक्रमण रोकने में ज्यादा मददगार होगा। कहा तो यह भी जा रहा है कि यह बैंडेज दर्द से भी छुटकारा दिलाएगा।












Click it and Unblock the Notifications