इस शख्स ने बनाया सबसे वृद्ध प्लंबर होने का रिकॉर्ड

नई दिल्ली। कनाडा के एक शख्स ने दुनिया का सबसे वृद्ध प्लंबर होने का रिकॉर्ड कायम किया है। 92 वर्षीय लोर्न फिगले वो शख्स हैं जिनका नाम गिनीज रिकॉर्ड में भी शामिल हो गया है।

canada

तब शुरू हुई कहानी

तब शुरू हुई कहानी

अमूमन लोग 60 साल तक रिटायर हो जाते हैं लेकिन प्लंबर के करियर में 65 साल से ज्यादा का वक्त बिताने वाले लोर्न अब भी रिटायरेंट का कोई इरादा नहीं रखते।

लोर्न ने बताया कि द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हॉलैण्ड की आजादी के लिए कनाडा की फोर्स से लड़ाई कर लौटने के बाद उनके इस जीवन की नई कहानी शुरू हुई।

बनाई अपनी कंपनी

बनाई अपनी कंपनी

1947 में लोर्न ने शीट मेटल में अप्रेन्टिस की थी, जिसके बाद वो अपने चार दोस्तों के साथ ब्रॉड वे हीटिंग लिमिटेड कंपनी बनाई। इसके बाद अपने साथी मालिकों से कंपनी खरीद कर अकेले अपने नाम कर ली।

समस्याओं से दो चार होना परेशान नहीं करता

समस्याओं से दो चार होना परेशान नहीं करता

लोर्न कहते हैं कि उन्हें दिक्कतों का हल करना अच्छा लगता है। काम के दौरान समस्याओं से दो चार होना उन्हें परेशान नहीं करता। लोर्न अभी भी काम करने में सक्षम हैं और वो सन् 1950 में पढे इंजनियरिंग के नियम और कायदों को बेहद प्यार करते हैं।

और तब हो मेरी मौत

और तब हो मेरी मौत

गिनीज रिकॉर्ड में अपना नाम शामिल होने के बाद लोर्न ने कहा कि उन्हें अपने काम और उपलब्धि पर गर्व है। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि मेरी मौत के वक्त मेरे हाथ में रिंच और पाइप होगा। काम करते रहे से मेरा शरीर फिट रहता है और मेरा दिमाग तेज होता है।

सभी तस्वीरें गिनीज रिकॉर्ड से साभार।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+