कोलंबिया में विद्रोही गुटों के बीच भड़की हिंसा, 9 की मौत
कोलंबिया में विद्रोही गुटों के बीच हिंसा की खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट के अनुसार विद्रोही गुटों में भड़की हिंसा के चलते 9 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग इस हिंसा में घायल हुए हैं।
दक्षिणी अमेरिकी देश में तकरीबन एक दशक से सशस्त्र संघर्ष चल रहा है। इस संघर्ष को खत्म करने के लिए शांति वार्ता बुलाई गई थी, लेकिन इस दौरान दो गुरिला ग्रुप में हिंसा भड़क गई और 9 लोगों की मौत हो गई।

इस हिंसा में एक नाबालिग लड़की समेत 5 लोग घायल हुए हैं। यह हिंसा फार्स गुरिला ग्रुप और नेशनल लिबरेशन आर्मी के बीच भड़की थी। गवर्नर विलिंटन रॉड्रिज ने इस बात पर कोई टिप्पणी नहीं की है कि मरने वाले विद्रोही थे या फिर सामान्य नागरिक। ईएलएन गुरिला ग्रुप ने सरकार के साथ सोमवार को चौथे दौर की बैठक को खत्म किया था। बैठक के बाद मानवीय मदद का ऐलान किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications