कब खत्म होगी जंग? यूक्रेन युद्ध के 500 दिन पूरे, अब तक 9 हजार लोगों ने गंवाई जान, 500 बच्चे भी मारे गए
24 फरवरी 2022 को जब यूक्रेन पर रूस ने हमला किया था तब किसी को ये अंदाजा तक नहीं ता कि ये जंग इतने लंबे वक्त तक चलेगा। आज जब रूस-यूक्रेन युद्ध के 500 दिन पूरे हो चुके हैं किसी को ये अंदाजा नहीं है कि ये कब रुकेगा।
रूस-यूक्रेन युद्ध के 500 दिन पूरे होने के दौरान हुई आम नागिरकों की मौत को लेकर संयुक्त राष्ट्र ने निंदा की है। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि युद्ध के शुरू होने के बाद से अब तक कुल 9,083 लोगों ने अपनी जान गंवाई है।

संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक इनमें 500 बच्चे भी शामिल हैं। इसके अलावा युद्ध में 15,779 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं। हालांकि संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधियों ने पहले कहा है कि वास्तविक गिनती के बारे में लगभग असंभव है। ये संख्या बहुत अधिक भी हो सकती है।
इतना ही नहीं, यूक्रेन युद्ध की वजह से जुलाई 2023 तक 63 लाख लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है। घर छोड़ने वाले लोगों में अधिकतर लोग रूस गए हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक रूस जाने वाले लोगों की संख्या 12,75315 है। इसके अलावा जर्मनी में 1,076,680, पोलैंड में 999,690, चेक गणराज्य में 350,455 और यूनाइटेड किंगडम में 206,700 यूक्रेनी शरणार्थी हैं।
कीव स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स की रिपोर्ट के मुताबिक इन 500 दिनों में यूक्रेन की इमारतों और इन्फ्रास्ट्रक्चर को 1143 बिलियन डॉलर यानी कि लगभग 11 लाख करोड़ रुपए का नुकसान पहुंचा है। IMF ने बताया है कि जंग के असर से उबरने के लिए यूक्रेन को 10 साल लगेंगे, इस पर 33 लाख करोड़ रुपए खर्च करने होंगे।
वहीं, यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, 5 जुलाई तक 231,700 रूसी सैनिकों की मौत हो चुकी है। ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय के अनुसार, जंग के पहले वर्ष में लगभग 40,000 से 60,000 मारे गए थे।
इसी साल अप्रैल में लीक हुए अमेरिकी रक्षा खुफिया एजेंसी के आंकलन के मुताबिक, रूस के 35,500 से 43,000 लोग मारे गए हैं। वहीं, घायल होने वाले लोगों का आंकड़ा 154,000 से 180,000 है।












Click it and Unblock the Notifications