नेपाल में भूस्खलनों में 8 लोगों की मौत, 3 अब भी लापता

काठमांडू। नेपाल में अचानक हुए भूस्खलन से 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग अब तक लापता है। भूस्ख्लन नेपाल के मध्य एवं पश्चिमी हिस्से में हुई। तेज बारिश के बाद हुए भूस्खलनों में कम से कम 8 लोग मारे गए जबकि तीन लापता हो गए। पर्यटन स्थल पोखरा में झील के किनारे स्थित एक रेस्तरां भूस्खलन के मलबे में दब गया।

nepal

पुलिस के अनुसार सोमवार तड़के भारी बारिश होने से भूस्खलन हुए जिससे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पोखरा में पहवा झील के तट पर स्थित रेस्तरां मलबे में दब गया। इस घटना में तीन लोगों की जान चली गयी।

वहीं मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए बचाव दल की कई टीमों लगी हुई है। अब तक मलबे से तीन शव निकाले जा चुके है। टीमों में नेपाल पुलिस, सेना और सशस्त्र पुलिस बल के कर्मी शामिल हैं। एक व्यक्ति लापता हो गया। इस हादसे के शिकार लोग रेस्तरां में काम करते थे। एक अन्य घटना में सिंधुपालचौक जिले में खामरे गांव के बाराम्पी इलाके में भूस्खलन में एक मकान ध्वस्त हो गया और तीन लोगों की मौत हो गयी। दो अन्य लापता हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+