बस चलाते हुए ड्राइवर हुआ बेहोश, 7वीं क्लास के बच्चे ने गाड़ी रोककर बचाई 66 बच्चों की जान, वीडियो देखें
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि बच्चा अगर एक्टिव नहीं होता, तो कुछ भी हो सकता था। एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि इस वीडियो को देखकर लग रहा है कि एमरजेंसी बटन की जानकारी सभी को देनी चाहिए।

अमेरिका में एक सात साल के बच्चे ने चलती बस को रोककर 66 बच्चों की जान बचा ली। दरअसल बस का ड्राइवर गाड़ी चलाते हुए बेहोश हो गया था। जिसके बाद बच्चे ने बहादुरी दिखाते हुए बस को रोका। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक, इस बच्चे में करीब 66 छात्र थे। इस बच्चे का नाम डीलन रीव्स है। वह महज 13 साल का है। वह मिशिगन में कार्टर मिडिल स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ाई करता है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बस ड्राइवर अपनी सीट पर बैठकर ड्राइविंग कर रहा है।
तभी अचानक ड्राइवर बेहोश हो जाता है। ऐसे में एक बच्चा तेजी से आकर बस को रोककर सबकी जान बचाता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अनहोनी की आशंका से सभी बच्चे चिल्लाने लगते हैं तभी वो बच्चा, दूसरे बच्चों को शांत रहने को कहता है।
बस में मौजूद सीसीटीवी में यह घटना कैद हो गई। डिलन ड्राइवर के बेहोश होने के कुछ ही से सेकेंड बाद फ्रेम में आता है और ब्रेक लगाते हुए सुरक्षित रूप से बस को रोकने के लिए स्टीयरिंग व्हील को दबा देता है।
इतना ही नहीं वह अपने साथियों से मदद के लिए आपातकालीन नंबर 911 पर संपर्क करने को भी कहता है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के अपलोड होने के बाद लोग बच्चे के फैन हो गये हैं उसकी बहादुरी की खूब प्रशंसा कर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुपरिंटेंडेंट रॉबर्ट लिवरनॉइस ने कहा कि वह सातवीं क्लास का बच्चा डिलन पांचवी रो में सीट पर बैठा था। ड्राइवर के बेहोश होने के बाद वह एक झट से ड्राइवर के पास पहुंचा और एक सेंकेड में बस को रोकने में सफल हुआ।
डेट्रायट फ्री प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, डिलन की इस बहादुरी के बाद कार्टर मिडिल स्कूल में गुरुवार को एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरे स्कूल ने डिलन की बहादुरी की भरपूर प्रशंसा की।












Click it and Unblock the Notifications