Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

इराक में मोसुल के नजदीक टिगरिस नदी में नौका डूबी, 33 महिलाओं समेत 71 मरे

नई दिल्ली: इराक के मोसुल शहर के नजदीक टिरगिस नदी में गुरुवार को एक नौका के डूबने से 71 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। ये सभी लोग नया साल मना रहे थे। कुर्दिश का नया साल आज से शुरू हो रहा है। अधिकारियो के मुताबिक नौका ओवरलोडेड थी। क्षमता से ज्यादा लोगों के बैठने की वजह से ये हादसा हुआ।उत्तरी नाइनवेह प्रांत में नागरिक सुरक्षा के प्रमुख कर्नल हुसाम खलील ने न्यूज एजेंसी एपी को बताया कि ये घटना तब हुई, जब गुरुवार को बड़ी तादात में लोग नवरोज(नया साल) मनाने के लिये बाहर निकले थे। नवरोज कुर्द नववर्ष तथा वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है।

71 people dead after ferry sinks in Tigris River near Iraq’s Mosul

आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता मेजर जनरल साद मान ने कहा कि 71 लोगों की मौत हो गई है, जोड़ते हुए कि 55 को बचाया गया है, जिसमें 19 बच्चे शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता सैफ अल बद्र ने कहा मरने वालों में 33 महिलाएं, 12 बच्चे और 10 पुरुष है। उन्होंने बताया कि 30 लोगों को बचा लिया गया है और खोज अभियान अब भी जारी है। खलील ने कहा कि अभी ये पता नहीं है कि कितने लोग नौका में सवार थे। खलील ने कहा कि नौका एक तकनीकी समस्या के कारण डूबी। जिस समय में ये नाव डूबी उस समय लोगों को बचाने के लिए इस इलाके में नावें नहीं थीं। उन्होंने कहा कि डूबने पर 80 से ज्यादा लोग घाट पर थे। इराक के प्रधानमंत्री एडेल अब्दुल-महदी ने इस हादसे की जांच का आदेश दे दिया है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+