लीबिया में अगवा 7 भारतीयों को रिहा किया गया
नई दिल्ली। लीबिया में 7 भारतीय नागरिकों को अगवा कर लिया गया था, जिन्हें अब रिहा कर दिया गया है। इन सभी भारतीय नागरिकों को कुछ दिन पहले अगवा कर लिया गया था, जिसके बाद से ही भारतीय दूतावास इन लोगों को रिहा कराने की लगातार कोशिश कर रहा था और आखिरकार आज उन्हें रिहा करा लिया गया है। सभी 7 भारतीयों के रिहा होने की जानकारी ट्यूनीसिया में भारत की राजदूत ने रविवार को दी। ये सभी सात भारतीय आंध्र प्रदेश, बिहार, गुजरात, उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, इन्हें 14 सितंबर को किडनैप कर लिया गया था।
Recommended Video

ट्यूनीशिया में भारतीय राजदूत पुनीत रॉय कुंडल सभी 7 अगवा भारतीयों के रिहा होने की पुष्टि की है। बता दें कि लीबिया में भारतीय दूतावास नहीं है, लेकिन ट्यूनिशिया में भारतीय मिशन लीबिया में रह रहे भारतीयों की देखरेख करता है। गुरुवार को भारत ने इस बात की पुष्टि की थी कि सात भारतीय नागरिक पिछले हफ्ते अगवा हो गए थे, हम उन्हें रिहा कराने की कोशिश कर रहे हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा था कि सभी अगवा भारतीय सुरक्षित हैं और ट्यूनिशिया में भारतीय मिशन लीबिया सरकार के संपर्क में है और सभी लोगों को रिहा कराने की कोशिश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications