महिला को सुनाई दे रही थी अजीब सी आवाज, स्विमिंग पूल की तरफ देखा तो मिला 7 फुट लंबा मगरमच्छ

फ्लोरिडा: फ्लोरिडा की एक महिला शनिवार सुबह उस समय हैरान रह गई जब उसने अजीब की आवाज सुनी। इसके बाद जब वो उठी और स्विमिंग पूल की ओर नजर घुमाया तो उसे 7 फुट का मगरमच्छ दिखाई दिया। महिला का नाम केरी किब्बे है जो कि फ्लोरिडा के पोर्ट चार्लोट में रहती है। घटना के बाद उसने सीएनएन न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा कि यह पूरी तरह से अप्राकृतिक है।

7-foot alligator found in swimming pool in Florida, woman scared

महिला ने बात करते हुए कहा है कि मैं चिंतित थी कि अगर स्विमिंग पूल से बाहर निकल गया तो क्या होता। महिला ने अपने फेसबुक पर इस घटना के बारे में अपनी बात रखी है और कई फोटो भी शेयर की है जिसमें स्विमिंग पूल में मगरमच्छ का फोटो भी है, जो कि हैरान करने वाला है। इसके महिला ने घटना की सूचना वन विभाग को दी।

जिसके बाद मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने मगरमच्छ को पकड़कर ले गए। ताकि उसे जंगल में छोड़ा जाए। किब्बे ने सीएनएन को बताया कि वो शहर के बीच में रहती है लेकिन राज्य जंगली राज्य की तरह है। महिला ने कहा कि उसने सांप, गोफर कछुए, बाज उल्लू जैसे कई जानवरों को देखा है। बता दें कि फ्लोरिडा में इस तरह की यह पहली घटना नहीं है जबकि किसी स्विमिंग पूल में मगरमच्छ देखने को मिला है। पिछले साल भी इस तरह से की घटना सामने आई थी जब ऑरलैंडो के एक व्यक्ति ने अपने स्विमिंग पूल में 6 फीट का मगरमच्छ पाया था।

यह भी पढ़ें- सऊदी अरब के होटलों और रिसॉर्ट्स में अब भारतीयों को नहीं मिलेंगी नौ‍करियां!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+