इंडोनेशिया में बार-बार कांप रही धरती, 7.2 तीव्रता से एक बार फिर से आया भूकंप

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 7.2 थी। इसका केंद्र उत्तरी मलुकु प्रांत में टोबेलो के उत्तर-पश्चिम में 150 किलोमीटर पर समुद्र में 60 किलोमीटर की गहराई पर था।

earthquake hits eastern Indonesia

File Image: PTI

इंडोनेशिया में बीते दो दिनों से दहशत का माहौल है। देश में लगातार भूकंप पर भूंकप आ रहे हैं। बुधवार सुबह भूंकप आने के कुछ ही घंटे बाद एक बार फिर से सात से भी अधिक रिक्टर तीव्रता वाला भूंकप आने की खबर है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 7.2 थी। इसका केंद्र उत्तरी मलुकु प्रांत में टोबेलो के उत्तर-पश्चिम में 150 किलोमीटर पर समुद्र में 60 किलोमीटर की गहराई पर था। हालांकि इंडोनेशिया के मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की है।

सोमवार को भी आया था भूकंप

इससे पहले बुधवार की सुबह भी पूर्वी इंडोनेशिया में भूकंप आया था। इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्सों में आए इस भूकंप की 6.1 तीव्रता मापी गई। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप का केंद्र गोरोन्टालो के 65 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व के पास, समुद्र के 147 किलोमीटर नीचे था। इस भूकंप के झटके गोरोन्टालो, उत्तरी सुलावेसी, उत्तरी मलुकु और मध्य सुलावेसी प्रांत में इसके झटके महसूस किए गए। इससे पहले इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप के तट पर सोमवार सुबह 6.1 तीव्रता वाला जोरदार भूकंप आया था। भूकंप का केंद्र आचे प्रांत के सिंगकिल शहर से 48 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व था।

भूकंप से बुरी तरह परेशान है इंडोनेशिया

आपको बता दें कि, प्राकृतिक आपदाओं ने हमेशा से इंडोनेशिया को बुरी तरह से परेशान किया है। प्रशांत महासागर में 'रिंग ऑफ फायर' पर इंडोनेशिया की स्थिति के कारण यहां भूकंप का खतरा अधिक रहता है। इसके साथ ही इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट होना भी आम बात है। गौरतलब है कि पश्चिम जावा के सियानजुर शहर में 21 नवंबर को आए 5.6 की तीव्रता वाले भूकंप में कम से कम 331 लोग मारे गए थे और करीब 600 लोग घायल हुए थे। इससे पहले सुलावेसी में 2018 में आए भूकंप और सुनामी में करीब 4,340 लोग मारे गए थे। वहीं 2004 में हिंद महासागर में एक अत्यंत शक्तिशाली भूकंप के कारण सुनामी आने से एक दर्जन देशों में 2,30,000 से अधिक लोगों की जान गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+