Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अफगानिस्तान के जलालाबाद में सिलसिलेवार बम धमाके, 66 की मौत

नई दिल्ली। अफगानिस्‍तान के जलालाबाद में सोमवार को सिलसिलेवार बम धमाकों में कम से कम 66 लोगों की मौत हो गई है। धमाकों में सैकड़ों लोग घायल बताए गए हैं। 19 अगस्त को अफगानिस्‍तान अपना स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। स्‍वतंत्रता दिवस के दिन ननगरहार प्रांत के जलालाबाद शहर में सार्वजनिक जगहों पर एक के बाद एक कई बम धमाके हुए। अभी तक किसी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

नई दिल्ली। अफगानिस्‍तान में सोमवार को सिलसिलेवार बम धमाकों में कम से कम 66 लोगों की मौत हो गई है। धमाकों में सैकड़ों लोग घायल बताए गए हैं। 19 अगस्त को अफगानिस्‍तान अपना स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। स्‍वतंत्रता दिवस के दिन ननगरहार प्रांत के जलालाबाद शहर में सार्वजनिक जगहों पर एक के बाद एक कई बम धमाके हुए। अभी तक किसी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। एक दिन पहले रविवार को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक शादी में हुए बम धमाके में 63 लोगों की मौत हो गई थी और 180 लोग घायल हुए थे। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने शादी पर हमले की जिम्मेदारी ली थी। रविवार को शादी समारोह में हमले के बाद अफगानिस्तान सरकार ने देश की 100वीं स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में होने वाले समारोह को स्थगित कर दिया था, जो ऐतिहासिक दर-उल-अमन पैलेस में सोमवार को होना निर्धारित था। राष्ट्रपति ऑफिस के प्रवक्ता सेदिक सेदिक्की ने कहा कि सचिवालय ने राष्ट्रपति मोहम्मद अशरफ गनी के निर्देश पर अफगानिस्तान के 100वें स्वतंत्रता समारोह के आयोजन को टाल दिया।

एक दिन पहले रविवार को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक शादी में हुए बम धमाके में 63 लोगों की मौत हो गई थी और 180 लोग घायल हुए थे। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने शादी समारोह पर हमले की जिम्मेदारी ली थी।

रविवार को शादी समारोह में हमले के बाद अफगानिस्तान सरकार ने देश की 100वीं स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में होने वाले समारोह को स्थगित कर दिया था, जो दर-उल-अमन पैलेस में सोमवार को होना निर्धारित था। राष्ट्रपति ऑफिस के प्रवक्ता सेदिक सेदिक्की ने कहा कि शादी समारोह पर कायराना हमले के बाद सचिवालय ने राष्ट्रपति मोहम्मद अशरफ गनी के निर्देश पर अफगानिस्तान के 100वें स्वतंत्रता समारोह के आयोजन को टाल दिया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+