चढ़ा ऐसा चस्का, रिकॉर्ड बनाने के लिए खा गया 30 हजार बर्गर
वाशिंगटन। क्या आप फास्ट फूड के शौकीन हैं? अगर हां तो आपने बर्गर जरूर खाया होगा। हालांकि आपने कभी इसे रिकॉर्ड के तौर पर नहीं देखा होगा। आपने कभी ऐसा नहीं सोचा होगा कि आप बर्गर खाने का रिकॉर्ड बना देंगे। अमेरिका में एक शख्स को बर्गर खाने का ऐसा ही चस्का चढ़ा और इस शख्स ने बर्गर खाने का रिकॉर्ड बना दिया। अमेरिका के विस्कॉन्सिन शहर में रहने वाले इस शख्स ने 30 हजार बर्गर खाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस खास मुकाम को हासिल करने की वजह से उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में आ गया। जानिए कैसे इस शख्स ने कैसे बनाया खास रिकॉर्ड...

30 हजार बर्गर खाने का बनाया रिकॉर्ड
30 हजार बर्गर खाने का रिकॉर्ड बनाने वाले इस शख्स का नाम डॉन गार्सके है। उनकी उम्र 64 वर्ष है। चौंकाने वाली बात ये है कि डॉन गार्सके पिछले 46 साल से लगातार बर्गर खा रहे हैं। रोजाना दो बर्गर खाना उनकी आदत में है। हालांकि उन्होंने कभी नहीं सोचा होगा कि उनकी ये आदत एक नया रिकॉर्ड बना देगी।

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में आया नाम
अमेरिका के विस्कॉन्सिन शहर में रहने वाले 64 वर्षीय डॉन गॉर्सके पिछले चार दशक से रोजाना फास्ट-फूड चेन मैक्डोनाल्ड के दो बिग मैक बर्गर खाते आ रहे हैं। वो इसके बहुत बड़े फैन हैं। उनका कहना है कि बिना बर्गर खाए वो एक दिन भी नहीं रह सकते हैं। उन्होंने दावा किया उनकी डाइट के 90 फीसदी हिस्से में बर्गर ही शामिल है। लगातार बर्गर खाते हुए उन्होंने 30 हजार बर्गर खाने का रिकॉर्ड कायम किया। इसी को लेकर उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में आ गया।

64 साल से लगातार खा रहे हैं बर्गर
64 वर्षीय डॉन गॉर्सके ने बताया कि उनका कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर बिल्कुल सामान्य है। उन्होंने बताया कि दिनभर में कम से कम एक 540 कैलोरी वाला बर्गर रोज खाते हैं। पिछले चार दशक से लगातार वो ऐसा करते आ रहे हैं। गोर्सके ने शुक्रवार को विस्कॉन्सिन में 30 हजार बर्गर खाने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने कहा कि अगर मुझे 40 हजार बर्गर तक पहुंचना है तो इसके लिए मुझे 14 साल लगेंगे।
-
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
US Iran War: रूस में इलाज करा रहे Mojtaba Khamenei? तो फिर कौन चला रहा ईरान कीे सत्ता? Mossad को क्या पता चला? -
Iran America War: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री से की बात,किन मुद्दों पर हुई बात -
US-Iran War में फंसे Trump! “न जीत पा रहे, न छोड़ पा रहे जंग”, Ex CIA चीफ ने दिए अमेरिका की हार के बड़े संकेत! -
Iran-America War: 'दुनिया युद्ध की आग में, पर भारत बेखौफ', मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान -
Texas Refinery Blast: कैसे हुआ अमेरिका की सबसे बड़ी रिफाइनरी में धमाका? ईरान से जंग के बीच फैला पैनिक!- Video -
North Korea: इधर सब US-Iran जंग में उलझे रहे, उधर Kim Jong Un ने अमेरिका में घुसा दिए कई जासूस, क्या चुराया? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या?












Click it and Unblock the Notifications