6 साल के मुस्लिम बच्चे को 26 बार चाकू से गोदा, हुई मौत, 71 साल के बुजुर्ग ने निकाला 'हमास' का गुस्सा

Israel-Hamas war latest update: इजराइल और हमास के संघर्ष का असर अब अमेरिका में भी दिखने लगा है। अमेरिका में एक 71 साल के बुजुर्ग जोसेफ कजुबा पर छह साल के बच्चे की हत्या करने और एक 32 साल की महिला को जख्मी करने का आरोप है। ये बच्चा एक मुस्लिम परिवार से था और फिलिस्तीन से संबंध रखता था।

अमेरिका के प्लेनफील्ड में 71 साल के जोसेफ कजुबा ने छह साल के बच्चे को 26 बार चाकू मारकर उसकी हत्या की। उसकी मां ने किसी तरह से बाथरूम में छिपकर अपनी जान बचाई लेकिन अपने बेटे को नहीं बचा पाई।

6 year old Palestinian Muslim Boy Stabbed is US

इलिनॉय केविल काउंटी शेरिफ कार्यालय ने कहा कि हमास और इसराइल के बीच चल रहे संघर्ष की वजह से जोसेफ कजुबा ने इन पीड़ितों को निशाना बनाया है। जोसेफ कजुबा पर फर्स्ट डिग्री मर्डर, हत्या की कोशिश और हेट क्राइम और गंभीर मारपीट के तहत मामला दर्ज किया है।

महिला ने 'बाथरूम' में छिपकर बचाई जान

विल काउंटी शेरिफ कार्यालय ने कहा कि शनिवार सुबह उन्हें एक महिला का इमरजेंसी कॉल आया था। महिला ने कहा कि उनके मकान मालिक जोसेफ कजुबा ने उन पर हमला कर दिया है। महिला ने कहा कि, वह बाथरूम में छिपी हैं। पुलिस ने वहां पहुंचकर महिला और बच्चे को बचाया और अस्पताल ले गए लेकिन बच्चे की अस्पताल में मौत हो गई है।

जांच में सामने आया कि 26 बार मारा गया था चाकू

पुलिस ने जांच में पाया कि बच्चे को 26 बार चाकू मारा गया था। पुलिस ने कहा कि, इस हमले में आरोपी ने 12 इंच की चाकू का इस्तेमाल किया था, जो मिलिट्री स्टाइल वाला चाकू, इसमें सात इंच का ब्लेड लगा था।

पुलिस ने कहा कि महिला फिलहाल अस्पताल में भर्ती है और उनकी बचने की अभी भी उम्मीद है। पुलिस ने कहा कि जांच में यह पाया गया है कि हमलावर ने महिला और बच्चे को मुस्लिम होने और हमास और इजराइल के संघर्ष के कारण निशाना बनाया था।

बता दें कि 07 अक्टूबर को हमास ने इजराइल पर हमला किया था। इजराइल में अब तक 1400 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इजराइल के हमले में गाजा में अब तक 2450 लोगों की मौत हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+