Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दुनिया की वो 6 खूबसूरत जगहें जहां जाना मना है, इंसान लौटकर नहीं आता

दुनिया में खूबसूरत जगहों की कमी नहीं है लेकिन कुछ जगह खूबसूरत होने के साथ साथ बेहद खतरनाक भी हैं और शापित जगह होने की वजह से वहां जाना प्रतिबंधित है।

नई दिल्ली: दुनिया में खूबसूरत जगहों की कमी नहीं है लेकिन कुछ जगह खूबसूरत होने के साथ साथ बेहद खतरनाक भी हैं। वहीं एडवेंचर में यकीन रखने वाले कुछ ट्रेवलर्स खतरनाक से खतरनाक जगह जाने से भी नहीं हिचकते लेकिन आज हम आपको 6 ऐसे खतरनाक जगहों के बारे में बताने वाले हैं, जहां जाने का मतलब है वापस लौटकर नहीं आना। इन जगहों की तस्वीरें इतनी खूबसूरत होती हैं कि आदमी किसी भी तरह यहां जाए बिना नहीं रह पाए मगर इन जगहों का बैकग्राउंट ऐसा है, इन जगहों की कहानी ऐसी है कि वहां जाने के हौसले को खत्म कर दे। आज हम आपको दुनिया के ऐसे ही 6 जगहों के बारे में बताने वाले हैं।

हर्ड आइलैंड वोल्केनो, ऑस्ट्रेलिया

हर्ड आइलैंड वोल्केनो, ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया ही नहीं, हर्ड वोल्केनो आइलैंड पूरी दुनिया के सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। लेकिन, हर्ड आइलैंड वोल्केनो बेहद खतरनाक जगह है। हर्ड वेल्कोनो दुनिया का वो इकलौता जगह है जहां ज्वालामुखी और बर्फ दोनों एक साथ हैं। साल 2000 में यहां का ज्वालामुखी फूट पड़ा था और चारों तरफ आग की नदिया बह रही थी। बर्फ की चादर के बीच निकलते आग की नदी कुदरत के करिश्मे से विश्व का वाकिफ करवा रही थी मगर ये अहसास भी दिला रही थी कि ये जगह कितना ज्यादा खतरनाक है। साल 2000 में लावा फूटने के बाद से इस वोल्केनो को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया। लेकिन, अभी भी यहां पर कुछ पक्षी पाए जाते हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक यहां जाने वाले लोग यहां से जिंदा नहीं लौट सकते हैं।

स्नेक आइलैंड, ब्राजील

स्नेक आइलैंड, ब्राजील

स्नेक आइलैंड ब्रालीज...जैसा की नाम से ही जाहिर होता है कि यहां सापों का बसेरा है। समुन्द्र में इस आइलैंड पर जाना मतलब स्वर्ग का दीदार करना है लेकिन खतरनाक सापों की वजह से इस आइलैंड पर लोगों का प्रवेश वर्जित रखा गया है। 43 हेक्टेयर में फैसे इस आइलैंड को दुनिया के सबसे खतरनाक जगहों में एक माना गया है। ब्राजील सरकार के मुताबिक यहां हर पांच मीटर पर एक जहरीला सांप आपको मिल जाएगा। ब्राजील सरकार के मुताबिक इस द्वीप पर 4 हजार से ज्यादा जहरीले सांप पाए जाते हैं और ये सांप अगर किसी को काट ले उसका जिंदा रहना नामुमकिन होता है। ब्राजील सरकार ने स्नेक आइलैंड पर जाने पर पाबंदी लगा रखी है। यहां सिर्फ बायोलॉजिस्टों को जाने की इजाजत मिलती है वो भी हमेशा नहीं। बल्कि कई सालों पर बायोलॉजिस्टों को बेहद कड़ी सुरक्षा के बीच यहां जाने दिया जाता है।

नॉर्थ सेंटिनल आइलैंड, अंडमान निकोबार

नॉर्थ सेंटिनल आइलैंड, अंडमान निकोबार

भारत का नॉर्थ सेंटिनल द्वीप पर भी लोगों के जाने पर पाबंदी है। यहां किसी भी हाल में कोई भी यात्री नहीं जा सकता है। भारत सरकार ने लोगों के यहां जाने पर सख्त मनाही लगा रखी है। चारों तरफ जंगल के बीच स्थिति इस द्वीप पर जाना भी नामुमकिन सरीखा ही है। हेलीकॉप्टर से यहां जाया जा सकता है लेकिन यहां की परिस्थिति हेलीकॉप्टर को यहां उतरने की इजाजत नहीं देता है। यहां काफी प्राचीन जातियां निवास करती हैं जिन्होंने बाहरी दुनिया के लोगों की एंट्री बैन कर रखी है। आदम जाति के लोगों ने 2 साल पहले एक अमेरिकन यात्री की भाले से हत्या कर दी थी। यहां की जनजाति बाहरी दुनिया से किसी भी तरह का कोई संपर्क नहीं रखती है। भारत सरकार इन जनजातियों को किसी तरह से डिस्टर्ब नहीं करना चाहती है लिहाजा यहां पर किसी भी आदमी के जाने पर पूरी तरीके से पाबंदी है।

 लास्काक्स गुफाएं, फ्रांस

लास्काक्स गुफाएं, फ्रांस

फ्रांस में स्थिति लास्काक्स गुफा को अब यूनेस्को ने वर्ल्ड हेरीटेज में शामिल कर सम्मान दिया है लेकिन 2008 से ही लास्काक्स गुफा में लोगों की एंट्री बंद कर दी गई है। खूबसूरती और नक्कासी के लिहाज से इस गुफा को अद्वितीय माना गया है। इस गुफा में प्राचीन काल में ही जानवरों के बहुत कठिन और सुंदर चित्र बनाए गये हैं। लेकिन दुर्भाग्य से 2008 में गुफा में अचानक फंकस लगना शुरू हो गया और कई तस्वीरें पूरी तरह से खराब हो गईं। जिसके बाद इस गुफा को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया। अब इस गुफा में सिर्फ इतिहासकार और वैज्ञानिकों को रिसर्च के लिए एंट्री दी जाती है।

पोवेलिया, इटली

पोवेलिया, इटली

इटली में स्थित पोवेलिया देखने में बेहद खूबसूरत है लेकिन इस जगह को काफी डरावना माना जाता है और इसीलिए इटली सरकार की तरफ से यहां जाना प्रतिबंधित है। एक वक्त यहां प्लेग के शिकार मरीजों को क्वारंटाइन करके रखा जाता था और माना जाता है कि इस मकान में प्लेग के हजारों मरीजों की मौत हो गई थी और फिर पोलेविया की गिनती भुतहा जगह के तौर पर होने लगी। ये जगह इतना डरावना बन चुका है कि यहां जाने की हिम्मत भी लोगों को नहीं होती है। पोवेलिया में एक किला भी है और यहां पानी के जहाजों के आने के लिए पोर्ट भी बना हुआ है। 1968 तक यहां सबकुछ ठीक था मगर धीरे धीरे ये जगह खतरनाक डरावना होता चला गया। पोवेलिया किला को दुनिया का सबसे ज्यादा डरावना जगह कहा जाता है।

ग्लोबल सीड वाल्ट, नार्वे

ग्लोबल सीड वाल्ट, नार्वे

नॉर्वे का ग्लोबल सीड वाल्ट इस सूची का आखिरी सबसे खूबसूरत जगह है लेकिन यहां भी लोगों का आना प्रतिबंधित है। नॉर्थ पोल से इस जगह की दूरी सिर्फ 800 मील है। इस जगह का तापमान माइनस 18 डिग्री सेल्सियस है। नार्वे ने इस ग्लोबल सीड वॉल्ट को आर्कटिक में स्वालबर्ड द्वीप पर बसाया है। यहां माइनस 18 डिग्री सेल्सियस तापमान में दुनिया भर के तमाम बीजों को संरक्षित किया जाता है। इस सीड वाल्ट की क्षमता 2 अरब से ज्यादा है और यहां करीब 9 लाख सीड्स के सैंपल्स को सुरक्षित रखा गया है। इसके अलावा ग्लोबल सीड वॉल्ट में दुनिया भर के 1700 से ज्यादा जीन बैंकों के लिए बैंकअप का काम करता है। 11 हजार स्क्वायर मीटर में फैले इस क्षेत्र में आम लोगों का जाना वर्जित है और सिर्फ वैज्ञानिक ही यहां जा सकते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+