Japan Earthquake: ताइवान के बाद अब जापान में आया शक्तिशाली भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी
Earthquake in Japan: ताइवान में 7.4 तीव्रता का भूकंप आने के ठीक एक दिन बाद जापान में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया है। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने कहा कि गुरुवार को जापान के होंशू के पूर्वी तट पर 6.3 तीव्रता का भूकंप आया।
ईएमएससी ने कहा कि भूकंप 32 किमी (19.88 मील) की गहराई पर था। जापान ने इसे लेकर सुनामी चेतावनी भी जारी की है।

इससे पहले ताइवान में 25 वर्षों में सबसे भीषण भूकंप आया था। इसमें कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा 1000 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। इसमें 100 से ज्यादा इमारतों, कई सड़कों, पुल, टनल को नुकसान पहुंचा है। 50 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। इनमें दो भारतीय हैं।
रेस्क्यू ऑपरेशन से जुड़े अधिकारियों ने न्यूज एजेंसी AP को बताया कि लापता भारतीयों की तलाश की जा रही है। पिछले 24 घंटे में 201 आफ्टरशॉक(भूकंप के बाद आने वाले झटके) आए। सभी की तीव्रता 5 से ज्यादा थी। वहीं, सबसे तेज आफ्टरशॉक की तीव्रता 6.5 थी।
ताइवान में आए शक्तिशाली भूकंप के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। पीएम मोदी के अकाउंट से सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा गया है जिसमें लिखा है, "भूकंप में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। हम इस मुश्किल घड़ी में ताइवान के लोगों के साथ हैं।"
भारत ने ताइवान में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है। इंडिया ताइपे एसोसिएशन ने इमरजेंसी नंबर और ई-मेल आईडी जारी की है। ये है- 0905247906 और [email protected]
आपको बता दें कि ताइवान में करीब 5 हजार भारतीय रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications