सैन फ्रांसिस्को में आया भूकंप तो सड़क पर बही शराब
सैन फ्रांसिस्को। अमेरिका और दुनिया की पहली सिलिकॉन वैली सिटी के नाम से मशहूर सैन फ्रांसिस्को रविवार तड़के एक जोरदार भूकंप से हिल गया। नॉर्थ कैलिफोर्निया के हिस्से पर भूकंप का सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिला। गौरतलब है कि सैन फ्रांसिस्को में ही एप्पल, फेसबुक और ट्विटर जैसी कंपनियों के हेडक्वार्टर हैं।
वर्ष 1989 के बाद सैन फ्रांसिस्को में आने वाला यह अब तक का सबसे बड़ा भूकंप है। अमेरिका की नापा काउंटी से चार मील दूर उत्तर-पश्चिम इलाके में स्थित अमेरिकन कैनयॉन में इस भूंकप का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला है।
फिलहाल भूकंप की वजह से किसी के मरने की कोई खबर नहीं है लेकिन बताया जा रहा है कि कम से कम 87 लोगों को चोट आई हैं और कुछ जगहों पर संपत्ति का नुकसान हुआ है।
यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) के मुताबिक यह भूकंप रात में 3.20 बजे आया जिस समय लोग गहरी नींद में थे। भूकंप के आते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
यूएसजीएस की ओर से इस भूंकप को 'ऑरेंज' स्टेटस दिया गया है। इस स्टेटस का मतलब होता है कि भूकंप या किसी प्राकृतिक आपदा में मौतें कम हुई हैं लेकिन उसकी वजह से अर्थव्यवस्था को काफी नुकसान पहुंचता है।
आगे की तस्वीरों में देखिए कैसे इस भूकंप के आने के बाद सुपरमार्केट से लेकर शैम्पेन की बोतलें तक जमीन पर लुढ़कती हुई नजर आने लगीं।

हैरान रह गए दुकानदार
भूकंप के बाद सैन फ्रांसिस्को के एक सुपरमार्केट का सामान जमीन पर आ गया। खुद दुकान वालों को भी यह देखकर यकीन नहीं हो रहा था।
नींद से जाग गए लोग
सैन फ्रांसिस्कों में आए इस भूकंप को वर्ष 1989 के बाद इतने बड़े स्तर पर दर्ज किया गया है। हालांकि किसी की भी मौत इस भूकंप की वजह से दर्ज नहीं हुई है।
50 करोड़ की शैम्पेन जमीन पर
भूकंप के बाद सैन फ्रांसिस्कों के एक शैम्पेन स्टोर में रखी शैंम्पेन की सारी बोतलें जमीन पर आ गिरीं। बताया जा रहा है कि इस शैम्पेन स्टोर को 50 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।
वाइन हाउस को चपत
इस भूकंप से सैन फ्रांसिस्को के सबसे बड़े वाइन हाउस को भी खासा नुकसान हुआ है। सारी शराब या तो नालियों में बही या फिर जमीन पर गिर गई।
मकानों के शीशे टूट
इस भूकंप का अंदाजा इसी बात से ही लगाया जा सकता है कि मकानों के शीशे पूरी तरह से चकनाचूर होकर सड़क पर गिर गए।
गाडि़यों और घरों को बड़ा न कसान
इस भूकंप को अमेरिकी एजेंसी की ओर से ऑरेंज स्टेटस दिया गया। इसका मतलब है कि भूकंप की वजह सैन फ्रांसिस्को की अर्थव्यवस्था पर खासा असर पड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications