अल्‍पसंख्‍यक समुदाय में ब्रिटेन के शादीशुदा, 51% ब्रिटिश अविवाहित

britain couple
लंदन। इंग्‍लैंड और वेल्‍स में अब शादीशुदा लोग माइनॉरिटी कम्‍युनिटी में शामिल होते जा रहे हैं क्‍योंकि यहां अब ज्‍यादा से ज्‍यादा लोग शादी करने से हिचक रहे हैं। साल 2011 की जनगणना से जुड़ें आंकड़ों को यहां पर हाल ही में जारी किया गया है और इन आंकड़ों के मुताबिक 51 प्रतिशत ब्रिटिश सिंगिल यानी उनका कोई पार्टनर ही नहीं है। जबकि 1981 में यहीं आंकड़ा सिर्फ 37 प्रतिशत था।

नेशनल स्‍टैटिस्टिक्‍स जिसने यह आंकड़ें जारी किए है का मानना है कि यह 1970 से ही लोग शादी करने से बचते आ रहे हैं और अब यहां पर सामाजिक बदलाव के तहत लोगों में अकेले रहने की आदत पड़ती जा रही है। साल 2011 के इन आंकड़ों के मुताबिक इंग्‍लैंड और वेल्‍स में रहने वाले 15.7 मिलियन लोगों ने कभी शादी नहीं की है और इनमें से एक तिहाई लोगों की संख्‍या ऐसी है जिनकी उम्र 16 वर्ष से ज्‍यादा है।

जबकि साल 2001 में यही आंकड़ा सिर्फ 12.5 मिलियन ही था। जिन 51 प्रतिशत लोगों की बात यहां पर की गई है उनलोगों ने कभी शादी ही नहीं की है। साल 2001 में यही संख्‍या 47 प्रतिशत थी। इन आंकड़ों के मुताबिक सिर्फ 20 प्रतिशत पुरुष और 24 प्रतिशत महिलाएं ऐसी हैं जिनकी उम्र 40 वर्ष से कम है और उनकी शादी हो चुकी है।

वहीं एक और बात जो इन आंकड़ों से सामन आई है उसके मुताबिक शादी न करने या फिर सिंगिल रहने वाले युवाओं से अलग अब ब्रिटेन में ऐसे लोगों की तादाद भी बढ़ती जा रही है जो अपनी शादी को खत्‍म कर रहे हैं।

कैंब्रिज विश्‍वद्यिालय में समाजशास्‍त्र पढ़ाने वाले प्रोफेसरों ने इन आंकड़ों पर चिंता जाहिर की है। उनका कहना है कि कहीं न कहीं यह आंकड़े आने वाले दिनों में समाज की दिशा और दशा के बारे में बताते हैं और यह काफी खतरनाक है। उनका मानना है कि इन आंकड़ों से साफ है कहीं न ही ब्रिटेन में लोगों का अब शादी जैसी संस्‍था पर से विश्‍वास खत्‍म होता जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+