5 साल की इस बच्ची को कहते हैं 'वंडर चाइल्ड', 105 मिनट में 36 किताबें पढ़ बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली: आज के दौर में ये विचारधारा बन गई है कि बच्चों को ज्यादा संसाधन मिल जाते हैं, जिस वजह से वो अपना टैलेंट खो रहे हैं, लेकिन कई बार ये धारणा गलत साबित होती है। मौजूदा वक्त में पढ़ाई के अलावा डांस, सिंगिंग, स्पोर्ट्स जैसी एक्टिविटी में भी बच्चे जमकर कमाल दिखा रहे हैं। अब एक बच्ची ने जो काम किया है, उसे दुनिया भी जानकर हैरान है। इसके अलावा उनका नाम दो-दो वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल हो गया है।

36 किताबें नॉन स्टॉप पढ़ीं

36 किताबें नॉन स्टॉप पढ़ीं

जिस बच्ची की हम बात कर रहे हैं उसका नाम है कियारा कौर। वैसे तो कियारा भारतीय-अमेरिकी हैं, लेकिन मौजूदा वक्त में वो संयुक्त अरब अमीरात में रहती हैं। उनके अंदर के टैलेंट का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि वो 105 मिनट में 36 किताबें पढ़ लेती है। जिस वजह से लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में उनका नाम दर्ज किया गया है।

स्कूल बंद होने पर की पढ़ाई

स्कूल बंद होने पर की पढ़ाई

कियारा की उम्र अभी महज 5 साल है। 13 फरवरी (तब उम्र 4 साल) को उन्होंने एक के बाद एक लगातार 36 किताबें पढ़ीं, जिसमें उनको सिर्फ 105 मिनट का वक्त लगा। एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के मुताबिक अभी तक उनकी नजर में ऐसा कोई बच्चा नहीं आया जो इतने कम वक्त में इतनी ज्यादा किताबें पढ़ ले। जिस वजह से उन्होंने उसके नाम रिकॉर्ड दर्ज किया है। वहीं कियारा के इस टैलेंट को देखते हुए लोग उसे 'वंडर चाइल्ड' नाम से बुलाने लगे हैं। कियारा के पिता तो चेन्नई के रहने वाले हैं, लेकिन उसका जन्म अमेरिका में हुआ था।

एक साल में पढ़ीं 200 किताबें

एक साल में पढ़ीं 200 किताबें

कियारा के माता-पिता ने बताया कि उनकी बच्ची को शुरू से ही पढ़ने का शौक है। उन्होंने शुरुआत में इस बात को नोटिस नहीं किया था, लेकिन जब उसका एडमिशन अबू धाबी के नर्सरी स्कूल में हुआ तो एक टीचर की नजर उस पर पड़ी, लेकिन तब तक कोरोना महामारी फैल चुकी थी। जिस वजह से स्कूल बंद हो गए। इसके बाद भी कियारा नहीं रुकी और वो घर पर किताबें पढ़ती रही। पिछले एक साल में उसने करीब 200 किताबें पढ़ी हैं। इसी बीच उनसे एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। कियारा का सपना डॉक्टर बनने का है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+