5 दिनों में 5 स्टेट...15 कार्यक्रम... अगले कुछ दिन दक्षिण भारत में व्यस्त रहेंगे पीएम मोदी, जानिए क्या है शेड्

लोकसभा चुनाव नजदीक आ चुका है और किसी भी दिन इसके तारीखों की घोषणा की जा सकती हैं। राजनीतिक पार्टियां और नेता चुनाव से जुड़ी तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं।

भाजपा ने भी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी है। खुद पीएम नरेन्द्र मोदी भी चुनाव की तैयारियों में लग चुके हैं। इसी बीच उनका नया शेड्यूल सामने आया है।

pm-modi-visit-five-state

पीएम मोदी का ये शेड्यूल 15 मार्च से 19 मार्च तक का है। पीएम 5 दिनों में 5 राज्यों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे जनसभा तथा रोड शो के कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। पीएम मोदी का ये कार्यक्रम सभी दक्षिणी राज्यों कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में होगा।

15 मार्च

शुक्रवार को पीएम मोदी 3 राज्यों का दौरा करेंगे। पहले वो कर्नाटक जाएंगे जहां पर वो कोलार में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वो 198 किमी दूर तमिलनाडु के सालेम पहुंचेंगे। यहां पर भी वो एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी 216 किमी दूर केरल के पलक्कड़ पहुंचेंगे। यहां पर पीएम मोदी का रोड शो कार्यक्रम होगा।

16 मार्च

शनिवार को भी पीएम मोदी 3 राज्यों का दौरा करेंगे। पहले वो तमिलनाडु राज्य में भारत का सबसे दक्षिणी छोर कन्याकुमारी जाएंगे। यहां पर वो जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वो लगभग 1500 किमी दूर आंध्रप्रदेश के विशाखापत्तनम जाएंगे। यहां पर वो जनसभा करेंगे। इसके बाद लगभग 800 किमी दूर तेलंगाना के जहीराबाद जाएंगे जहां पर वो रोड शो कार्यक्रम में शरीक होंगे।

17 मार्च

रविवार को पीएम मोदी केरल के इडुक्की इलाके में अपनी जनसभा की शुरुआत करेंगे। यहां से वो कर्नाटक के शिमोगा पहुंचेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वो आंध्र के अमरावती जाएंगे जहां पर एक एनडीए की रैली में हिस्सा लेंगे। यानी कि 17 मार्च के दिन भी पीएम मोदी 3 राज्यों का दौरा करेंगे।

18 मार्च

सोमवार को पीएम मोदी तेलंगाना के मलकागिरी में जनसभा करेंगे। इसके बाद वो कर्नाटक जाएंगे। यहां पर वो बीदर क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद पीएम तमिलनाडु के कोयम्बटूर जाएंगे जहां पर एक रोड शो में हिस्सा लेंगे।

19 मार्च

बाकी दिनों की तरह मंगलवार को भी पीएम मोदी 3 राज्यों का दौरा करेंगे। तेलंगाना से वो इसकी शुरुआत करेंगे। यहां पर नागरकुर्नूल में वे एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वो कर्नाटक के धारावड़ जाएंगे। यहां पर वो जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद पीएम आंध्र प्रदेश जाएंगे जहां इलुरू में एक रोड शो कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+