Texas Home Shooting: फिर गोलीबारी से दहला टेक्सास, घर के अंदर फायरिंग में 5 की मौत

Texas Home Shooting: अमेरिका में बंदूक रखने के लिए कोई लाइसेंस का नियम नहीं है। ऐसे में यहां अधिकतक लोगों के पास गन है। जिसकी वजह से गोलीबारी की घटना यूएस में आम बात हो चुकी है।

Texas home shooting

अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की घटना ने सनसनी फैला दी है। यूएस में बढ़ते गन कल्चर की वजह से गोलीबारी की घटनाएं भी बढ़ रही है। अब टेक्सास के क्लीवलैंड से फायरिंग का मामला सामने आया है, जिसमें 8 साल के बच्चे सहित पांच लोगों की मौत हो गई।

टेक्सास के क्लीवलैंड की घटना

क्लीवलैंड में शुक्रवार को गोलीबारी में घटना हुई, जिसकी जानकारी स्थानीय पुलिस के शनिवार को दी। एबीसी न्यूज ने लोकस पुलिस और अधिकारियों के हवाले से बताया कि टेक्सास के क्लीवलैंड में एक घर में हुई गोलीबारी में 8 साल के एक बच्चे सहित पांच लोगों की मौत हो गई।

गोलीबारी शुक्रवार देर रात हुई और पुलिस अभी भी संदिग्ध की तलाश कर रही है। हालांकि गोलीबारी के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। सैन जैसिंटो काउंटी के अधिकारी शेरिफ ने कहा कि क्लीवलैंड से लगभग 11:31 बजे घटना के बारे में फोन आया, लेकिन जब वे घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्हें कई पीड़ित मिले जिन्हें गोली मारी गई थी।

नशे में था हथियारबंद व्यक्ति

अधिकारी के मुताबिक संदिग्ध एक मैक्सिकन हथियारबंद व्यक्ति था, जो कि नशे में था और भाग रहा था। शूटिंग में एआर-स्टाइल राइफल का इस्तेमाल किया है। पुलिस ने पीड़ितों की पहचान या संदिग्ध के साथ उनके संभावित संबंधों का खुलासा नहीं किया, लेकिन उनका कहवा है कि सभी होंडुरास के रहने वाले थे।

घर में हुई फायरिंग, 5 की मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गोलीबारी एक घर में हुई, जिसमें चार पीड़ितों को घटनास्थल पर मृत घोषित कर दिया गया और पांचवें को अस्पताल ले जाने के बाद मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारियों का हवाला देते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि मारे गए लोगों में सबसे छोटा 8 साल बच्चा का था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+