चीन में हाईजैक हुई बस का एक्सीडेंट, 5 की मौत, 21 घायल
बीजिंग। चीन के दक्षिण में फुजियां प्रांत में एक बस का एक्सीडेंट होने से पांच लोगों की मौत और 21 लोग घायल हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्सीडेंट से पहले बस को हाईजैक किया गया था। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने बस में एंट्री कर चाकू के बल पर बस का रूट डायवर्ट कर उसे हाईजैक कर लिया था।

बीजिंग मीडिया के मुताबिक, चीन के तटीय प्रांत फुजियां में पब्लिक बस को पहले हाईजैक किया गया और फिर आज उसी बस का दोपहर के बाद एक्सीडेंट हो गया। बस के हाईजैक होने की वजह अभी नहीं चल पाई है।
बीजिंग न्यूज वेबसाइट के मुताबिक, इस घटना के बाद करीब आधा दर्जन पुलिस वालों ने बस का पीछा किया था। हालांकि, उन्हें पकड़ा नहीं जा सका। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमलावरों का पता लगाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications