Earthquake Nepal: नेपाल में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर मापी गई 5.3 तीव्रता
Earthquake Nepal: नेपाल में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर मापी गई 5.3 तीव्रता
काठमांडू, 06 अगस्त: नेपाल के नुवाकोट जिले में शनिवार को सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेपाल के नुवाकोट जिले में आज सुबह 5 बजकर 26 मिनट पर भूकंप के झटके लगे। नेशनल अर्थक्वेक मॉनिटरिंग एंड रिसर्च सेंटर के मुताबिक, नुवाकोट जिले के बेलकोटगडी के आसपास 5:26 पर 5.3 तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि भूकंप में किसी भी तरह से नुकसान की कोई खबर नहीं है।

नेपाल में बीती रविवार 31 जुलाई की सुबह भी 6.0 तीव्रता का भूकंप आया था। नेशनल अर्थक्वेक मॉनिटरिंग एंड रिसर्च सेंटर के मुताबिक, भूकंप काठमांडू नेपाल के 147 किमी ईएसई में सुबह 8.13 बजे खोतांग जिले के मार्टिम बिरता के आसपास हुआ। पूर्वी नेपाल में भी 10 किलोमीटर पर भूकंप के केंद्र की गहराई की निगरानी की गई थी, जो 27.14 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 86.67 डिग्री पूर्वी देशांतर पर निर्धारित की गई थी। हालांकि उसमें भी कोई नुकसान या हताहत होने की खबर नहीं थी।
Nepal | An earthquake of magnitude 5.3 occurred around belkotgadi of Nuwakot District at 5:26: National Earthquake Monitoring & Research Center
— ANI (@ANI) August 6, 2022
नेपाल में हाल ही में आए भूकंपों ने जीवन और संपत्ति को अभूतपूर्व नुकसान पहुंचाया है। 25 अप्रैल, 2015 को मध्य नेपाल की राजधानी काठमांडू और पोखरा शहर के बीच रिक्टर पैमाने पर 7.8 तीव्रता का एक उच्च तीव्रता वाला भूकंप आया था, जिसमें 8,964 लोग मारे गए थे और 22,000 लोग घायल हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications