कोरोना वायरस: जापान की क्रूज शिप में 10 लोगों में मिला संक्रमण, 3700 लोगों की हुई जांच
टोक्यो। चीन में जानलेवा कोरोना वायरस से बुधवार तक 490 लोगों की मौत हो गई है। ये वायरस हांगकांग और थाईलैंड के लोगों को भी अपना शिकार बना रहा है। वहीं अब खबर आई है कि जापान की क्रूज शिप में सवार 10 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण पाए गए हैं। इन लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। इस क्रूज शिप में 3700 क्रू के सदस्य और यात्री सवार थे। शिप को योकोहामा बंदरगाह पर ही छोड़ दिया गया और यात्रियों की जांच की गई। अब जापान में वायरस के मामलों की संख्या 33 पहुंच गई है।

इन लोगों की जांच इसलिए की गई क्योंकि इन्होंने खांसी और बुखार की शिकायत की थी। कई लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी हैं। हांगकांग में अस्पताल के कर्मी मांग कर रहे हैं कि चीन से लगने वाली उनकी सीमा को बंद कर दिया जाए। लेकिन फिर भी यहां चार नए मामले सामने आए हैं। इससे बाकी लोगों में संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। हांगाकांग के ये कर्मी सीमा को बंद किए जाने की मांग करते हुए हड़ताल कर रहे हैं, जिससे अस्पताल में सेवा प्रभावित हो रही है। इस हड़ताल में मंगलवार को 7 हजार लोग शामिल हुए थे।
शीर्ष नेता कैरी लैम ने हड़ताल की निंदा की और कहा कि सरकार अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रही है। लगभग सभी जमीनी और समुद्री सीमा को बंद कर दिया गया है, लेकिन हड़ताल कर रहे कर्मी चाहते हैं कि इसे पूरी तरह से बंद किया जाए। उन्होंने कहा कि इससे (हड़ताल से) महत्वपूर्ण सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने हड़ताल को जल्द खत्म करने का अनुरोध किया है।
वहीं चीन का वुहान शहर (जहां से वायरस फैलना शुरू हुआ) पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। अमेरिका सहित दुनिया के बाकी देश अपने नागरिकों को यहां से निकाल रहे हैं। यहां एक दिन पहले अकेले वुहान में ही 65 लोगों की मौत हुई है। वहीं 24,324 लोगों में इसका संक्रमण पाया गया है। चीन से बाहर इसके 180 मामले सामने आए हैं। इस बीमारी से हांगकांग में एक और फिलीपींस में एक शख्स की मौत हो गई है। चीन ज्यादा से ज्यादा लोगों का इलाज करने के लिए नए अस्पताल बना रहा है।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications