नैरोबी के शॉपिंग मॉल में आतंकी हमला, 2 भारतीय समेत 40 की मौत

नैरोबी। केन्या के नैरोबी में आंतकियों ने एक बड़ी आंतकी वारदात को अंजाम दिया है। आंतकियों ने एक शॉपिंग मॉल में हमला कर दिया। आंतकियों की इस हमले में 40 लोगों की मौत हो गई, जबकि 150 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इस हमले में दो भारतीयों की भी मौत हो गई है, जबकि चार घायल हो गए।

नैरोबी के शॉपिंग मॉल में हुए इस आंतकी वारदात के बाद लोग वहां हैरान और खौफ में है। वहीं आंतकी हमले के बाद केन्या के राष्ट्रपति ने कहा कि नैरोबी में एक मॉल में आतंकवादियों के हमले में 40 लोग मारे गए हैं। राष्ट्रपति उहुरू केन्याता ने कहा कि इस कायराना हमले में उन्होंने परिवार के करीबी सदस्यों को खो दिया है।

40 dead in Kenya mall attack claimed by militants

आंतकी हमले के बाद जहां 40 लोगों की मौत हो गई वहीं मॉल में फंसे सैकड़ों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आंतकियों के इस हमले के जबाव में सुरक्षाबल हमले का जवाब देने में जुटे हुए है। अभियान के तहत पहले मॉल से लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा है।

आतंकियों ने लोगों को बंधक बना रखा है। सुरक्षा बल उन्हें सुरक्षित निकालने में जुटे हुए है। वहीं आंतकी उनपर बार-बारल फायरिंग कर रहे है। ्भी तक इस बात पता नहीं चला है कि मॉल के अंदर कितने आंतकी है।

सूत्रों से मि ली जानकारी के मुताबिक अलकायदा से जुड़े सोमालियाई आतंकी समूह अल शबाब ने हमले की जिम्मेदारी ली है। बहुत से प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आतंकवादियों ने लोगों से पूछा कि उनमें से कौन मुस्लिम हैं और कौन नहीं। जिन लोगों ने खुद को मुसलमान बताया, उन्हें मुक्त कर दिया गया और गैर मुसलमानों को बंधक बनाकर रखा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+