प्रेमी के साथ टीवी देख रही थी गर्भवती मां, चार साल के बेटे ने मार दी गोली

वॉशिंगटन। अमेरिका के वॉशिंगटन में एक चार साल के बच्चे ने अपनी गर्भवती मां को गोली मार दी। रविवार को पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बच्चे को गद्दे के नीचे लोडेड गन मिली जिसे उसने मां पर तान दिया। यह घटना उस समय घटी जब 27 साल की गर्भवती महिला अपने प्रेमी संग बेड पर बैठ कर टीवी देख रही थी। उनके साथ बेटा भी था लेकिन तभी उसको गद्दे और बॉक्स स्प्रिंग के नीचे एक गन मिली और उसने मां पर ही तान फायर कर दी।

4-Year-Old boy In US Accidentally Shoots his Pregnant Mother when she is Watching TV In Bed

गोली मां के चेहरे पर लग गई। आनन फानन में 8 महीने की गर्भवती महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूछताछ में महिला के प्रेमी ने बताया है कि उसने सुरक्षा के लिहाज से गन रखी थी। जांच अधिकारी ने बताया कि महिला का प्रेमी जो कि खुद एक बेटे का पिता है, उसने यह बंदूक अपने दोस्त से ली थी। इसके साथ-साथ उस बंदूक के चोरी होने की सूचना भी नहीं थी और उसका रजिस्ट्रेशन भी नहीं कराया गया था।

जांच अधिकारी ने कहा है कि राज्य में नए कानून के तहत गन मालिकों को हथियार को सुरक्षित स्थान पर नहीं रखने के चलते आपराधिक मुकदमे का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं महिला की हालत स्थिर बनी हुई है। किंग काउंटी शेरिफ कार्यालय के प्रवक्ता सार्जेंट रयान एबॉट ने कहा है कि हम सबको बता रहे हैं कि बच्चे बंदूक को खिलौने के रूप में देखते हैं। लेकिन इस दुखद घटना से सीख लें। कृपया अपनी बंदूकों को बंद करके और सुरक्षित जगह रखें ताकि गलत कारणों से उनका गलती से उपयोग न किया जा सके।

यह भी पढ़ें- श्मशान में इंसानों का मांस खाते हुए पकड़ा गया एक शख्‍स, ऐसे हुआ खुलासा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+