बारिश से बेहाल जापान: 38 की मौत, 10 लाख लोगों ने छोड़ा घर
Japan, Japan flood, Japan rains, monsoon
टोक्यो। जापान के पश्चिमी और मध्य क्षेत्र में बारिश से लोगों का बुरा हाल हो रहा है। जापान के स्थानीय मीडिया के मुताबिक, अब तक 38 लोगों की मौत हो चुकी है और 50 अभी भी लापता है। बारिश की वजह से करीब 11 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। जापान के मौसम विभाग ने कहा कि लोगों को लैंडस्लाइड, उफनती नदियों और तेज हवाओं से सतर्क रहने के लिए कहा है।

जापान की राजधानी टोक्यो से 600 किमी दूर शिकाको द्वीप के मोटोयामा में 583 मिमी बारिश हुई है। इसी सप्ताह शुक्रवार और शनिवार को सबसे ज्यादा बारिश हुई है। जापानी मीडिया एनएचके के मुताबिक, पश्चिमी हिरोशिमा शहर में पुल गिरने से एक शख्स नदी में बह गया और उसकी मौत हो गई।
जापान में खराब मौसम की वजह से इंडस्ट्री पर भी प्रभाव पड़ रहा है। तेज बारिश की वजह से ऑटोमेकर्स ने भी अपना प्रोडक्शन रोक दिया है। जापान के क्योडो न्यूज एजेंसी के मुताबिक, मित्सुबिशी मोटर कोर्प ने भी बारिश की वजह से अपना प्लांट रोक दिया है।












Click it and Unblock the Notifications